November 5, 2019 Blog

पार्टनर के साथ रोमांस करने के 4 बेस्ट डेस्टिनेशंस 

BY : STARZSPEAK

पार्टनर के साथ रोमांस करने का मज़ा दुगना हो जाता है जब आप घूमने  के लिए कही बाहर जाते है। घूमने के दौरान रोमांस का मज़ा ही अलग होता हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसके साथ कही घूमने जाने से एक तो आपको रोज़मर्रा के जीवन से एक ब्रेक मिलता है और ये अपने आपको स्वस्थ रखने का भी एक अच्छा तरीका है। घूमने जाने से पहले सबसे ज़रुरी होता कि घूमने कहा जाएँ और इसके लिए आपको रोमांटिक स्थलों की एक सूची बनानी होती हैं। 

आज हम आपको बताएँगे कुछ ऐसी रोमांटिक स्थल जहा आप घूमने जा सकते है और अपने वेलेंटाइन के साथ ब्रेक ले सकते हैं या अपने सपनों के हनीमून  सकते है या शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने के लिए जा सकते हैं। वैसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि बाहर घूमने जाने का क्या कारण है,कभी -कभी बिना किसी कारण के लिए भी घूमने जाना चाहिए। 

यहाँ जाकर आप अपनी तन्हाई को मिटाने के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिता सकते है जो आपको खुशी देंगे। परिवार के साथ आप कही भी घूमने जा सकते हैं लेकिन जब बात आती किसी प्रेमी जोड़े की तो उनके लिए वो ऐसी जगह ढूंढते है जहां उनके मज़े में कोई ख़लल ना डालें। 


आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों से रूबरू कराने वाले हैं जो लवर्स के लिए ही बनी हैं। 


अंडमान एंड निकोबार "Andaman and Nicobar"

अंडमान और निकोबार समूह में छोटे-बड़े कुल 572 द्वीप हैं। अंडमान और निकोबार जाने का मज़ा पानी के जहाज़ से हैं। कोलकाता, चेन्नई और विशाखापत्तनम से पोर्ट ब्लेयर तक शिप से यात्रा  मनोरंजक रहता हैं। इसी दौरान आप बंगाल की खाड़ी के गहरा नीला समुद्र का भी आनंद ले सकते हैं। यह जगह कपल्स के लिए बहुत रोमांटिक डेस्टिनेशन है और एकदम सही जगह है। यहां कई प्रेमी जोड़े अपने हनीमून के लिए भी घूमने आते हैं। ये इंडिया का सबसे अच्छे हनीमून पॉइंट में से एक हैं। यह पर सबसे अच्छा मौसम नवंबर (November) से मई (May) के बीच में होता हैं। यहां पर मई माह से दिसंबर माह के बीच में अधिकतम वर्षा होती है।यहां आकर आप सेल्यूलर जेल, बीच पर जैट स्की, पैडल बोट, बंदर बोट, रोइंग बोट,स्कूबा डाईविंग आदि का मज़ा और कई अन्य स्थानों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं। यहां पर खाने-पीने में सभी तरह का खाना मिलता हैं लेकिन विशेष तौर पर समुद्री भोजन जैसे मछली, केकड़ा, झींगा, लोबस्टर आदि समुद्री जीव शामिल हैं।


गोवा "Goa"

गोवा  का नाम सुनते ही याद आता है हमारे दिमाग में दूर तक फैला समुद्र का किनारा, मॉडर्न लाइफस्टाइल, पब, डिस्को। लवर्स के लिए यह जगह बहुत ख़ास मानी जाती हैं। गोवा में बहुत से नए शादीशुदा जोड़े अपना हनीमून मनाने जाते हैं। जिन लोगों को समुद्री तट पसंद होते है वो यहाँ जाना बहुत पसंद करते हैं। गोवा में घूमने के साथ-साथ आप वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्कूबा, जेट स्किंग, अंडरवाटर वाक, स्काई वाक आदि का मज़ा भी ले सकते हैं।  गोवा में बहुत से ऐसे बीच है जो आपके मन को लुभा सकते हैं जैसी अंजुना बीच, मोरजिम बीच, एलेफ़न्टा बीच, रोस आईलैंड, नील आईलैंड, आदि। इसे 'पर्यटकों का शहर' भी कहा जाता है। गोवा जाने का सबसे उपयुक्त समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है।जून से सितंबर तक बहुत अधिक बारिश होने के कारण यहाँ पर जीवन थोड़ा अस्त-व्यस्त रहता हैं। न्यू ईयर और क्रिस्मस पर गोवा में बहुत रौनक होती है और इन दिनों इसे आकर्षक स्थल बनाने के लिए विशेष तौर पर सजाया जाता है।



केरला "Kerala" 

सुनहरे समुद्र तट, हरे बैकवाटर, ऊँची पर्वत श्रंखला, शानदार कला ये सब है केरला की शान। केरला एक ऐसा राज्य है जो पहाड़ों और झीलों, तालाबों से भरा हुआ हैं। यहाँ की सैनिक ब्यूटी देखने का मज़ा लेने के लिए बहुत से लोग यहाँ आते हैं। यह एक ऐसी खूबसूरत जगह है जहां शांति और सुकून दोनों का अहसास होता है। कपल्स के लिए इस तरह का विशेष महत्व है। घूमने,रोमांस करने और अपना हनीमून मनाने के लिए यह जगह बहुत पसंद की जाती है।  यहां आकर आप बैकवाटर,गांव के लोक गीतों, जंगलों ,नहाते हाथियों, वाटरफॉल (Waterfall), टी गार्डन (Tea garden) के साथ साथ हाउस बोट,चट्टानी पश्चिमी घाट में ट्रैकिंग और अलेप्पी के बैक वाटर का मजा ले सकते हैं। केरल में साल भर कुछ न कुछ कार्यक्रम और त्योहार जैसे कोचिन कार्निवल (जनवरी), कुमारकोम बोट रेस (सितंबर-अक्टूबर), अरनामुला बोट रेस (सितंबर), इंदिरा गांधी बोट रेस (दिसंबर), ओनम (सितंबर) और चेम्बाई म्यूजिक फ़ेस्टिवल (नवंबर) आदि आयोजित होते रहते हैं। सितंबर से मार्च केरल में पीक सीजन होता है इस दौरान में मौसम काफी सुहावना होता है। पीक सीजन के दौरान केरल में थेक्कडी, मुन्नार, कोल्लम, एलेप्पी और कुमारकोम घूमा जा सकता है।


कश्मीर "Kashmir" 

हिमालय की गोद में बसा जम्मू और कश्मीर अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक वातावरण के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। कश्मीर में कई दर्शनीय स्थल, पर्यटन स्थल, मंदिर और मठ हैं जो इसको  भारत के सबसे लोकप्रिय हॉलीडे डेस्टिनेशन्स बनाते है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और कपल्स के लिए विशेष आकर्षित माना जाता है। इस जगह की सुंदरता को देखने के बाद प्रसिद्ध मुगल सम्राट जहांगीर ने कहा था कि,"अगर धरती पर कोई स्वर्ग है, तो वह यहां है।" कश्मीर को "जन्नत" के साथ जोड़ा जाता हैं। कश्मीर में कई खूबसूरत जगहें हैं जैसे गुलमर्ग, श्रीनगर, डल झील, लेह लद्दाखपटनीटॉप,पहलगाम, सोनमर्ग,लामायुरु नुब्रा वैली आदि । यहां पर कपल्स स्कीइंग,ट्रेकिंग का भी मज़ा ले सकते हैं। सर्दियों में कश्मीर किसी जन्नत से कम नहीं लगता। दुनिया का सबसे ऊंचा गोल्फ कोर्स है और दुनियाभर में फेमस स्की रेजॉर्ट भी यहीं स्थित है।