भारत देश में हर त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है चाहे हो होली हो या दिवाली या गणेश चतुर्थी। गजानन, गजदंत, गजमुख जैसे नामों से पहचाने जाने वाले भगवान गणेश को ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। भारत में हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू पंचाग के अनुसार, गणेश चतुर्थी भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुथी 2 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन गणेश भक्त भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते है और अगले 10 दिन तक गणेश उत्सव मनाते हैं। उसके बाद गणेश विसर्जन होता हैं। भारत देश यह पर्व सबसे ज्यादा धूमधाम से महाराष्ट्र (mumbai) में मनाया जाता है।
किसी भी शुभ कार्य को शरू करने से पहले सर्वप्रथम गणेश जी का पूजन किया जाता हैं। कहते है अगर किसी के निजी जीवन में कोई परेशानियां आ रही होती हैं तो आप गणेश जी की विशेष पूजा - अर्चना करके उन्हें है और बदले में गणेश जी आपकी तकलीफें दूर करते हैं। इसी प्रकार जो लोग अपनी जॉब में उसमे मिलने वाली सैलरी से खुश नहीं है या उन्हें सैलरी प्रयाप्त नहीं लगती वो भगवन गणेश जी की पूजा करके मनचाहा वरदान मांग सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन उपाय बताएंगे जिन्हे करके आप मनचाही सैलरी पा सकते हैं -
'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्, शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥
ओम गंण गणपतये नमः' जरूर पढ़े।
ध्यान रखें कि मंत्र का उच्चारण करते समय आप गणेश जी को तिलक लगा रहे हो। तिलक और मंत्र जाप पूरा होने के बाद उसी रोली से अपने माथे पर भी तिलक लगा लें।
'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः'
साथ ही मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी पर सूखे चावल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख के साथ-साथ जॉब में पैसों की बढ़ौतरी भी होगी। गणेश जी पूजा करते समय दीपक को हमेशा शुद्ध देसी घी से जलाएं। इसके साथ ही गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.