लेखिक
हम सभी जानते है की भारतीय ज्योतिष ग्रहो एवं नक्षत्रो की चाल पर आधारित है | राशियों की शक्ति एवं कमजोरिया इन्ही ग्रहो की चाल , शक्ति, स्वभाव एवं उनके दोषो पर ही आधारित रहती है | हर राशि की शक्ति एवं कमजोरिया अलग अलग होती है | आइये आज जानते है की कौन सी राशि कितनी बुद्धिमान और कितनी कमजोर है -
मेष राशि -
मेष राशि के लोग काफी बुद्धिमान माने जाते है | ये चीजों को सदा परखते रहते है | ये अतिशीघ्र किसी पर विशवास नहीं करते जब तक की इनका कोई ख़ास उद्देश्य या संबंधित व्यक्ति से निःस्वार्थ लगाव ना हो | इस राशि के लोग अपने आँख कान हमेशा खुले रखते है सतर्क रहना इनकी प्रवृत्ति है | इनकी सोच में ही जूनून होता है जो सकारात्मक होता है | इस तरह इन्हे धोखा देना इतना आसान भी नहीं |
वृषभ राशि -
वृषभ राशि के लोग कामुक एवं चंचल स्वभाव के होते है | ये सौंदर्य एवं प्रेम की और आकर्षित रहते है | ये प्रेम जताने में अग्रणी रहते है | ये दिमाग की जगह दिल से सोचते है | ये शीघ्र ही विशवास कर लेते है | ये होते तो बुद्धिमान है पर दूसरो को समझ पाना इनके लिए इतना आसान नहीं होता |
मिथुन राशि -
ये सदा ही परिस्थितियों से भयभीत रहते है | इनकी कार्य शैली अस्थिर एवं चरमराई रहती है | किन्तु बुद्ध राशि का स्वामित्व होने के कारण ये बुद्धिमान तो होते किन्तु इन्हे हर चीज अपनी और आकर्षित करती है | ये चीजों को परखने की जगह उन्हें अनुभव कर लेना चाहते है और इन्हे भावनाओ से कोई लेना देना नहीं होता |
कर्क राशि -
कर्क एक भावुक राशि है | जब बात प्रेम और विश्वास की हो तो ये विश्वसनीय होते है | ये दूसरो से सहानुभूति रखते है | इनका स्वभाव ही दूसरो के प्रति समर्पण है इसलिए इन्हे धोखा देना बेहद आसान होता है | ये चीजों को जल्दी पकड़ लेते है लेकिन भावनाओ में बहने के कारण कभी विरोध नहीं करते |
सिंह राशि -
सिंह राशि के लोग बहुत ही चतुर एवं साहसी होते है | ये अपनी राशि के नाम के समान ही बहादुर और तेज होते है | इनकी चपलता और इनके निर्णय क्षमता इनके कार्य में स्पष्ट देखीं जा सकती है | ये अपने आस पास की चीजों को किसी भी अन्य व्यक्ति की अपेक्षा बेहतर समझते है | इन्हे धोखा देना बिलकुल आसान नहीं |
कन्या राशि -
कन्या राशि के लोगो का पहला गुण ही उनकी बुद्धिमत्ता एवं चातुर्यता है | ये तीव्र बुद्धि के स्वामी होते है | ये शिक्षा एवं गहन अध्ययन के क्षेत्र में सदैव ही बेहतर कार्य करते है | इस दृष्टि से देखा जाए तो कन्या राशि के लोग अन्य राशियों से उच्च स्तरीय बुद्धिमान माने गए है | इन्हे धोखा देना शायद ही किसी के वश में हो |
तुला राशि –
तुला राशि के जातक अकेले रहना पसंद नहीं करते किन्तु उन्हें अपने साथी में पूर्णता और सामंजस्यता की तलाश रहती है | तुला राशि के लोग बहुत सोच समझ कर ही अपने जीवन में किसी को स्थान देते है | ये जरूरत भर ही बोलना पसंद करते है | इस कारण इन्हे धोखा देना आसान काम तो नहीं परन्तु कभी कभी इनकी भावुकता इनके विवेक में बाधक बन जाती है |
वृश्चिक राशि -
वृश्चिक राशि में जन्मे लोग आसानी से किसी के भी जाल में नहीं फसते ये बुद्धि के मामले में सभी को मात दे सकते है | इस राशि के लोग अपने मस्तिष्क को घोड़े की चाल की तीव्रता से इस्तेमाल करते है | इनकी बुद्धि का स्तर बहुत उच्च कोटि का होता है सभी राशियों में इस राशि को कोई भी धोखा नहीं दे सकता |
धनु राशि -
धनु राशि के जातक विलक्षण प्रतिभाओ और बुद्धि के स्वामी होते है | इनका तेज दिमाग इन्हे हर क्षेत्र में प्रगति दिलाता है | इनकी सोच सकारात्मक और आध्यात्मिक होती है | इन्हे धोखा दे कर ये सोचना की इन्हे कुछ पता नहीं है सब से बड़ी भूल है | ये अपनी भावनाओ और प्रेम के कारण ही आपकी गलतियों को नजर अंदाज कर रहे है | इनका सकारात्मक और आध्यात्मिक रवैया इन्हे दूसरो को कष्ट पहुंचाने नहीं देता और ये आसानी से दूसरो के षडयंत्रो का शिकार बन जाते है |किन्तु अपनी बुद्धि के बल पर हर परेशानी से निकलना इन्हे आता है |
मकर राशि -
जब बात विश्वास और प्रेम की हो तो इनका ह्रदय जीतना टेढ़ी खीर के समान होता है | किन्तु यदि ये किसी के प्रति समर्पित हो जीवन भर उसका साथ देते है | ये शीघ्र किसी को विश्वास पात्र नहीं बनाते किन्तु यदि ये प्रेम में पड़े तो स्वयं तो उसका साथ देते ही है किन्तु सामने वाले व्यक्ति का सानिध्य कैसे मिलता रहे ये भी बेहतर जानते है | ये अपने मस्तिष्क का भरपूर उपयोग करते है |
कुम्भ राशि -
कुम्भ राशि के लोग बौद्धिक एवं गहन विचारक होते है | इन्हे ज्यादातर एकांत ही प्रिय होता है | ये गतिशील एवं ऊर्जावान होते है | ये आसानी से किसी भी परिस्थिति में स्वयं को ढाल लेते है | ये अपने साथी को स्वतंत्रता देते है और बराबर समझते है | ये शीघ्र ही किसी पर भी विश्वास नहीं करते | एकांत प्रिय होने के कारण इनसे घुलना मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है | किन्तु इनकी अधीरता और भावुकता इन्हे अस्थिर बना देती है | इन्हे सबसे ज्यादा ऐसे लोगो से बचना चाहिए जो धूर्त और चालक हो |
मीन राशि -
मीन राशि के लोग बहुत ही भावुक एवं संवेदनशील होते है | इन्हे धोखा देना बेहद ही आसान होता है किन्तु ये लोगो को शीघ्रता से अपने जीवन से निकल भी देते है ये भले ही उसकी यादो में खोये रहे किन्तु उसकी गलतियों को तब तक माफ़ नहीं करते जब तक वो इन्हे विश्वास ना दिला दे की अब ऐसा नहीं होगा और यदि इन्हे विश्वास ना हो तो य्ये उसे भूला भी देते है | ये रिश्ते आँख बंद कर के बहुत ही ईमानदारी के साथ बना लेते है जिससे ये धोखा खाते है |