लेखिका : रजनीशा शर्मा
अम्बानी ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी ने जब से अपने जीवनसाथी का चुनाव किया है तब से ही सोशल मीडिया पर उनके प्रोपोजल और होने वाले विवाह की कहानिया आ रही है आज हम बात करेंगे की अंक ज्योतिष की गणना क्या कहती है इनके स्वभाव के विषय में -
ईशा अम्बानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ है | उनकी जन्म तिथि के अनुसार उनका जन्मांक 5 है | 5 अंक के व्यक्ति अति शीघ्र किसी भी व्यक्ति से घुलमिल जाते है | इनके इसी स्वभाव के कारण ये किसी भी अंक के व्यक्ति से आसानी से तालमेल बिठा लेते है | इनका झुकाव बौद्धिकता की और रहता है | ये अक्सर तनाव ग्रस्त हो जाते है और सदा ही उत्तेजित रहते है | ये निर्णय लेने में अक्सर शीघ्रता करते है | ये परिश्रम नहीं करना चाहते | ये जल्दी धन कमाने के लिए कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहते है | 5 का अंक बुद्ध ग्रह शासित अंक है | अपने ग्रह के समान ही इस अंक के व्यक्ति भी चंचल स्वभाव के होते है | ये अपना स्वभाव किसी के लिए भी नहीं बदलते | यदि ये बुरे है तो बुरे ही रहेंगे या अच्छे है तो अच्छे ही रहेंगे | इनके लिए बातो को छुपाना मुश्किल है और अधिक तनाव की स्थिति में ये चिड़चिड़े और गुस्सैल हो जाते है | इन्हे हमेशा ही रोमांटिक पार्टनर की चाहत होती है ये नयेपन में विश्वास रखते है यदि जीवन में रोमांस और नयापन कम हुआ तो ये जल्दी ही उस व्यक्ति से ऊब जाते है
इसके विपरीत आनंद पिरामल का जन्म 25 अक्टूबर 1985 को हुआ है | इस आधार पर आनद पिरामल का जन्मांक 7 है | 7 अंक के व्यक्ति वरुण ग्रह शासित होते है | ये परिवर्तन और यात्राओं के इच्छुक रहते है तथा स्वभाव से चंचल होते है | इन्हे शिष्ट और शांत आचरण पसंद होता है | भौतिकता में इनकी रूचि कम ही होती है | यदि ये धनवांन हो भी तो उसे दान कर देते है | ये बहुत ही संवेदनशील प्रवृत्ति के होते है | छोटी से छोटी बात भी इन्हे बुरी लग सकती है | अंक 7 को अंक ज्योतिष में आध्यात्मिक अंक माना गया है | और प्रेम संबंधो में भी इन्हे शुचिता और विश्वास से ही जीता जा सकता है |
अंक ज्योतिष में अंक 5 और 7 को एक दुसरे के साथ संबंधो में रहने के लिए ठीक माना गया है | लेकिन जीवन मध्यम ही रहता है | प्रेम की चरम सीमा तक इन दोनों अंको को एक साथ मिला कर अंक ज्योतिष में नहीं देखा जा सकता | यदि कुछ बातो का विशेष ध्यान दिया जाए तो यह रिश्ता अपने जीवन काल की लम्बी और उत्तम अवधि तय कर सकता है | झा एक और लड़की चंचल और विनोद प्रिय एवं हसंख स्वभाव की स्वामिनी है व्ही दूसरी और लड़का आध्यात्मिक शांत और दार्शनिक स्वभाव का है | अंक 7 की संवेदनशीलता अंक 5 के स्वभाव से बिलकुल मेल नहीं खाती |
अब बात करते है दोनों के बीच स्थित एक समान पुल की लड़का एवं लड़की दोनों का ही जन्म एक ही माह में हुआ है अतः राशि गुण दोनों के एक ही होंगे इस प्रकार बहुत हद तक दोनों की पसंद नापसंद और इच्छाएं एक दुसरे से मिलती है | यही कारण है की दोनों का ही आने वाला जीवन खुशमय होगा |
Diksha Kaushal is a marriage astrologer with 10+ years’ expertise in compatibility, birth-chart analysis, and numerology, guiding couples toward stronger, harmonious, and long-lasting relationships.