April 18, 2018 Blog

जानिए क्यों कहते है अक्षय तृतीया को सर्वसिद्धि योग !

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा
इस बार अक्षय तृतीया का महापर्व अप्रैल 26, 2020 को मनाया जाएगा| इस दिन भगवान विष्णु अपनी प्रिया माँ लक्ष्मी के साथ अपने भक्तो पर विशेष कृपा करते है | इस दिन भगवान् विष्णु के पूजन से सभी को धन वैभव एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है | इस दिन नहा धो कर तुलसी पत्र एवं अन्य पूजन सामग्री और भोग से भगवान श्री विष्णु का पूजन करने से संसार में दारूण दुःख कहे जाने वाले दरिद्रता नामक कष्ट का नाश हो जाता है | पुराणों में वर्णित यह दिन इतना शुभ माना जाता है की इस दिन आप बिना किसी विचार के कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते है | आइये जानते है इस दिन कौन से कार्य विशेष फलदायी होते है -


शुभ मुहूर्त -  अक्षय तृतीया पर लक्ष्‍मी पूजन का शुभ मुहूर्त: अप्रैल 26, 2020 सुबह 5:45 मिनट से शुरू होकर 12:19 मिनट तक है|


Book Online Laxmi Puja 

इस दिन आप ये कार्य अवश्य करे -

  1.  इस दिन विवाह , गृह प्रवेश आदि किये जाने वाले  मांगलिक कार्य आपके जीवन में दुगुनी खुशिया  ले कर आएंगे |
  2. इस दिन मकान ,वाहन खरीदना  या कोई नया व्यापार प्रारम्भ करना विशेष लाभकारी सिद्ध होगा |
  3. पुराणों में ऐसा वर्णित है की इस दिन किये हुए दान का कई गुना फल प्राप्त होता है | इस दिन पितरो का तर्पण या अन्य तरह के दान  का भी शुभ फल प्राप्त होता है |
  4. इस दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभकारी माना जाता है |
  5. इस दिन गंगा एवं पवित्र नदियों के स्नान आदि का भी विशेष महत्व है |
  6. इस दिन भूखो को भोजन अवश्य कराये एवं जरूरतमंदो को दान करे इसका कई गुना फल प्राप्त होता है |
  7. इस हवन एवं पूजन से कुलदेव एवं इष्ट देव प्रसन्न होते है |
  8. इस दिन प्रातः स्नानादी से निवृत हो कर भगवान विष्णु का  व्रत एवं पूजन करना चाहिए सांयकाल सुंगधित द्रव्यों ,पूजन सामग्री एवं मिष्ठान आदि से उनका पूजन करना चाहिए |
Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.