November 30, 2017 Blog

फेंगशुई टिप्स जो आपके जीवन मे लाएंगे परिवर्तन और ढेर सारी खुशियां!

BY : Tina Zhou – Feng Shui Practitioner & Wellness Blogger

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा

फेंगसुई एक चीनी विधा है जो आज विश्व भर में प्रचलित हो रही है इसके आसान और असरदार टिप्स आज के समय में सभी को आकर्षित कर रहे है | आइये जानते है क्या है वो आसान एवं असरदार उपाय जो आपके जीवन को बनाएंगे सुखी एवं समृद्ध -

 

1 - फेंगसुई के अनुसार घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार है जीवनदायिनी ऊर्जा का आगमन प्रवेश द्वार से ही होता है अतः प्रवेश द्वार को साफ़ रखना चाहिए प्रवेश द्वार पर खाली एवं बेकार सामान का ढेर नहीं लगाना चाहिए |

 

2 - वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि के लिए घर के दक्षिण -पश्चिम दिशा में गहरे रंग  का प्रयोग करना चाहिए आप इस दिशा में गहरे रंग के बल्ब , बेडशीट एवं कृष्ण आदि का प्रयोग कर सकते है | इससे आपके वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी |

 

3 - फेंगसुई विधा में ड्रैगन , कछुआ , बाघ एवं लाल पक्षी को दिशाओ का रक्षक माना जाता है | घर के बाहर काला कछुआ रखने से उत्तर दिशा की , लाल पक्षी रखने से दक्षिण  दिशा की , सफेद बाघ रखने से पश्चिम दिशा की एवं हरा ड्रैगन रखने से पूर्व दिशा की रक्षा होती है |

 

4 - फेंगसुई के अनुसार घर की पूर्वी दिशा में लकड़ी से निर्मित सामान या उसकी तस्वीर रखने से व्यापार में या घर में आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है |

 

5 - फेंगसुई के अनुसार घर में मछली का जोड़ा या उसकी तस्वीर रखने से भी आर्थिक लाभ होता है |मछली को धन एवं वैभव का सूचक माना जाता है |

 

6 - घर की पूर्व -उत्तर दिशा को फेंगसुई में पानी के संचय के लिए उत्तम माना जाता है इस दिशा में स्वीमिंग पूल या फव्वारा लगाया जा सकता है | जल के बहाव की दिशा सदैव घर के अंदर की और रखे जिससे धन हानि ना हो |

 

7 - घर में हिंसक तस्वीरों का प्रयोग नहीं करना चाहिए | घर में जल से संबंधित तस्वीर जैसे नदी एवं झरने आदि की तस्वीर घर की उत्तर दिशा में लगानी चाहिए | शयन कक्ष में जल की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए | शयन कक्ष में जोड़ो की तस्वीर लगाए जैसे हंसो का जोड़ा ,किसी  पक्षी का जोड़ा आदि |

 

8 - घर की पूर्व दिशा में पौधों को लगाए जिससे हरा भरा वातावरण रहे एवं घर में सुख वृद्धि हो |

 

9 - फेंगसुई के अनुसार घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए मिटटी के बर्तन में नमक भर कर पूर्व दिशा में रखे और अगले दिन इस पात्र के नमक को बदल दे|

 

10 - फेंगसुई के अनुसार एक अन्य उपाय भी घर की नकारात्मकता को दूर कर सकता है | तीन प्राचीन चीनी सिक्के ले उसे लाल रंग के धागे में बाँध कर घर के मुख्य द्वार पर लटकाये घर में धन एवं वैभव में वृद्धि होगी|

Author: Tina Zhou – Feng Shui Practitioner & Wellness Blogger

Tina Zhou, a certified Feng Shui expert with 6 years’ experience, shares practical layout remedies and lifestyle advice to promote balance, prosperity, and positive energy in everyday life.