आज के समय में हर कोई इंसान अपने जीवन में अपार धन और दौलत चाहता हैं। उसके लिए सभी लोग मेहनत भी करते है लेकिन क्या आप लोग जानते है की घर में लगी तस्वीरें भी आपकी किस्मत बदल सकती है और आपके घर में अपार धन की प्राप्ति हो सकती हैं। घर में किसी भी तरह की नकारात्मक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए ,हर जगह के हिसाब से अलग अलग तस्वीरें होती है। आज हमको बता रहे है की किस जगह पर आपको कौन से तरीके की तस्वीरें लगानी चाहिए और ध्यान रहे हर जगह में सिर्फ एक ही तस्वीर होनी चाहिए।
घर का दरवाजा
घर के द्वार पर बहार की ओर गणेश जी की तस्वीर लगाना शुभ होता हैं। दरवाजे के दाए और बाए तरफ शुभ और लाभ लिखे। ध्यान रहे घर के बहार कभी भी अपने गुरु या किसी और देवी देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। घर के द्वार पर सिर्फ और सिर्फ गणपति बाप्पा की तस्वीर ही होनी चाहिए
खिड़की
आपके घर की खिड़की भी अच्छे तरीके से सजी होने चाहिए और हमेशा परदे से ढकी होनी चाहिए. खिड़की के आस पास आप बेलबूटे वाले चित्र लगा सकते हैं।
गेस्ट रूम
घर में गेस्ट रूम में हंस की बड़ी तस्वीर लगाने से धन की प्राप्ति होती हैं। घर में गृहकलेश से बचने के लिए आप सयुंक्त परिवार की तस्वीर भी लगा सकते है। यदि आप किसी और परिवार की तस्वीर नहीं लगाना चाहते है तो अपने घर के सभी सदसयो की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
घर में समुद्र किनारे दौड़ते हुए ७ घोड़ो की तस्वीर लगाना भी शुभ होता है। इसके अतिरिक्त तैरती मछलियों के तस्वीर लगाने भी शुभ मानी गयी हैं।
पूजा घर
पूजा घर में लक्ष्मी जी की या फिर कुबेर भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए | मंदिर में बैठे हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाने से भी सभी दुःख दूर हो जाते हैं।
रसोई
रसोई में फलो और सब्जियों की तस्वीर लगानी चाहिए। यदि आप अपने रसोई घर में अन्नपूर्णा माता की तस्वीर लगते है तो आपके घर में हमेशा ही बरकत रहती हैं।
अध्ययन कक्ष
बच्चे का मन पढाई में लगाने के लिए सरस्वती माता की तस्वीर लगानी चाहिए। ध्यान रहे यह तस्वीर घर के उत्तर में होनी चाहिए। इसके अलावा हरे तोते के चित्र को लगाने से भी बच्चे का मन पढाई में लगने लग जाता हैं।
इस कक्ष में मोर, वीणा, कलम, पुस्तक,हंस आदि की तस्वीर भी लगा सकते हैं। पर ध्यान रखे की इनमे से बताई गयी सिर्फ एक ही तस्वीर लगाए. एक से ज्यादा तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
शयन कक्ष
पति पत्नी में सदैव प्रेम बना रहे इसके लिए अपने कमरे में राधा रानी और श्री कृष्णा की तस्वीर लगानी चाहिए।
हंसो के जोड़ो का चित्र भी आप अपने कमरे में लगा सकते हैं। अपने कमरे में आप कभी भी पानी का चित्र न लगाए , यह चित्र पति पत्नी के बीच तनाव पैदा करता हैं।
स्नानघर
स्नानघर में वास्तुदोष दूर करने के लिए नीले रंग के मग और बाल्टी का उपयोग करना चाहिए।
इन सभी बातो को ध्यान में रखकर आप अपने घर में अपार धन प्राप्ति के लिए तस्वीर चुने और लगाए साथ ही साथ ये सभी तरीको से आप अपने घर में सुख और समृद्धि ला सकते है |