आप जहाँ रहते है वहाँ आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें नकारात्मक उर्जा रहती ही है | बस हमें इस बात का ख़याल करना है की ये नकारात्मकता हमारे घर और शरीर पर हावी ना हो जाये | नकारात्मक उर्जा को दूर करने का सबसे बड़ा और सफल उपाय है कपूर | ये तो आप सभी जानते ही होंगे की कपूर का उपयोग पूजन सामग्री और औषधि बनाने में किया जाता है | पर ये बात बहुत ही कम लोगो को पता होगी की कपूर सबसे जादा कारगर है घर की नकारात्मक उर्जा को भगाने में | कैसे चलिए हम आप को बताते है |
1. हर दिन जब भी आप पूजा करते है उस से पहले घर में कपूर जरूर जलाए | 1 या 2 कपूर के टुकड़े को जला कर पूजा करने से पहले पुरे घर में घुमाए | ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा चली जाती है और साथ ही साथ घर का वातावरण भी स्वच्छ और स्वस्थ के लिए अनुकूल हो जाता है | ऐसा करने से घर के कोनो में छुपे मछर और कीड़े मकोड़े भी मर जाते है |
2. हफ्ते में एक बार कपूर के एक एक टुकड़े को अपने घर के सभी दरवाजे और खिडकियों के दोनों कोने में रखे| आप देखेंगे कई बार ये कपूर के टुकड़े हफ्तों बाद जाकर गलते है पर कई बार ऐसा भी होगा की ये टुकड़े एक या दो दिन में ही गल जायेंगे ऐसा इसलिए होता है की जब आप के घर में नकारात्मक उर्जा कम होगी तो ये कपूर के टुकड़े धीरे धीरे गलेंगे और अगर आप के घर में नकारात्मक उर्जा बहुत होगी तो ये टुकड़े एक या दो दिन मेंही गल जायंगे | और इस से सबसे बड़ा फायदा इस बात का होता है की अगर आप ने घर के खिड़की और दरवाजो के दोनों कोनो पर कपूर रखा है तो नकारत्मक ऊर्जा जल्दी आप एक घर में प्रवेश नहीं करेंगी |
3. रात को सोने से एक घंटे पहले अपने कमरे में कपूर जरूर जलाए ऐसे करने से एक तो कमरों के कोनो में घुसे मच्छर या तो भाग जायेंगे या मर जायेंगे और साथ ही साथ रात को सोते समय कपूर की महक आप के स्वस्थ के लिए भी लाभप्रद होगी|
4. महिलाओं का सबसे जादा वक़्त बीतता है घर की रसोई में | कई बार आप ने देखा होगा की रसोई के बर्तन धुलने वाले भाग में कई तरह के कीड़े मकोड़े होते है और सबसे जादा तब जब आपने खाना खा कर रात को बर्तन बिना धुले रख दिए है | ये जो कीड़े होते है ये कई बार हमें आँखों से दिखाई नहीं देते | इनको भगाने का सबसे कारगर उपाय है कपूर | सुबह उठते ही बर्तन धुलने के बाद वहा कपूर का एक टुकड़ा जलाए आप खुद देखेंगे की इस के बाद ना ही वहा कीड़े होंगे और वहा की सुगंद भी काफी अच्छी हो जायेंगी |
5. घर को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने के लिए महीने में कम से कम दो बार घर में अजवाईन और कपूर का धुप जरूर जलाए |
इस से आप खुद महसूस करेंगे की ये सब उपाय करने के बाद आप के घर का वातावरण काफी बदल गया है | पहले से भी कही जादा उर्जावान हो गए है आप और घर में कीड़े मकोडो की संख्या भी काफी कम हो गई है |
आप को हमारे ये उपाय कैसे लगे हमें अपने कमेंट्स के जरिये जरूर बताइये |
Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.