आप सजावट के लिए अपने घर पर बहुत सी चीजे लगाते है | पेंटिंग्स से लेकर पौधे तक बहुत सी चीजों का उपयोग आप अपने घर को सुंदर बनाने के लिए करते है | आज के समय में मल्टीपर्पज चीजों का चलन बढ़ता जा रहा है | कैसा हो अगर आप सजावट के साथ अपने घर का वास्तु दोष भी दूर कर सके | ऐसा ही एक पौधा है मोरपंखी इसे आपने अक्सर घरो में देखा होगा लेकिन क्या आप इसके होने वाले फायदों को जानते है आइये जानते है कैसे यह पौधा आपके लिए गुणकारी है -
* ऐसा माना जाता है की घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है | यह पौधा वास्तु दोष के कारण घर में आने वाली विपत्तियों से आपकी रक्षा करता है |
* यह पौधा आपके घर की सजावट में चार चाँद तो जाता ही है साथ ही यदि घर में धन संबंधी समस्या हो रही हो तो मोरपंखी के दो पौधे जोड़े से घर में मुख्य द्वार पर लगाए | घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |
* यदि आपके घर में बच्चो का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और वे जल्दी जल्दी बीमार पड़ जाते है तो भी यह पौधा लाभकारी सिद्ध होता है और घर में बच्चो को स्वास्थ लाभ प्राप्त होता है |
* मुख्य द्वार पर मोरपंखी के पौधे का जोड़ा नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश नहीं करने देता |
* इसे अपने घर में सूखने ना दे इसे रोज जल दे और यदि फिर भी ऐसा हो तो तुरंत दूसरा हरा पौधा घर में लगाए |
Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.