फेंगसुई एक चीनी विधा है | भारत में वास्तु की तरह चीन में फेंगसुई का महत्व है | फेंगसुई में कुछ ऐसे पौधे है जिन्हे आप अपने घर में रखेंगे तो धन की कमी आपको कभी नहीं होगी |
क्रासुला-
क्रासुला एक ऐसा पौधा है जिसे आसानी से घर में रखा जा सकता है और यह पूरे घर में फैलता भी नहीं | यह पौधा कुछ ही दिनों में अपना असर दिखाना शुरू कर देता है | इसे मनी ट्री भी कहते है | इसे प्रवेश द्वार पर लगाते है |
जेड प्लांट -
इसे कार्य स्थल पर लगाने से व्यापार में वृद्धि होती है | इसे प्रवेश मार्ग पर लगाए | समय समय पर इसकी छटाई करते रहे इस पौधे को 1 मी से अधिक लम्बा नहीं होना चाहिए| इसे अधिक पानी देने की आवश्यकता नहीं होती |
मनी प्लांट -
यह पौधा घर में आर्थिक उन्नति में वृद्धि करता है और घर की सुख समृद्धि बनी रहती है इसे ऑफिस या लिविंग रूम में लगाए | आपके घर की सुख शान्ति बनी रहेगी |
कमल -
भारत में भी कमल को सम्पन्नता का प्रतीक माना जाता है | फेंगसुई में भी कमल को शुद्धता एवं नैतिकता का प्रतीक माना जाता है | इसके चित्र को घर के मुख्य द्वार पर लगाए | यह घर में धन एवं शांति की वृद्धि करेगा |
फेंगसुई में कमल को ज्ञान का प्रतीक भी माना जाता है |
लिली -
फेंगसुई में लिली के पौधे को सुख एवं सौहार्द्र का प्रतीक माना जाता है | यह घर में आपसी प्रेम बनाये रखता है और धन वैभव में वृद्धि करता है | इसे घर के हाल में लगाए |