October 14, 2024 Blog

Meri Jhopdi Ke Bhag Aaj Khul Jayenge Ram Aayenge Lyrics : यहाँ पढ़े पूरा भजन राम आएंगे, राम आएंगे…

BY : STARZSPEAK

Meri Jhopdi Ke Bhag Aaj Khul Jayenge Ram Aayenge Lyrics: राम अयेंगे तो अंगना सजाऊंगी  (Ram Aayenge Toh Angana Sajaungi Lyrics) एक प्रसिद्ध भजन है जो भगवान श्रीराम की आराधना और उनके स्वागत की भावना को प्रकट करता है। इस गीत के शब्दों में प्रभु श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा और उत्साह का जीवंत चित्रण है। भजन सुनते ही भक्तों के ह्रदय में भक्ति और आनंद की लहर दौड़ जाती है।

Ram Aayenge Lyrics: यह गीत विशेष रूप से हिंदू धर्म के त्योहारों और अनुष्ठानों में गाया जाता है, खासकर राम नवमी, दीपावली, और राम विवाह जैसे अवसरों पर। इस गीत की लोकप्रियता का कारण इसके भावपूर्ण बोल और सहज लय है, जो सुनने वाले को भगवान राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति से भर देता है। गीत के शब्दों में प्रतीक्षा, स्वागत, और प्रेम का संदेश है, जो भगवान राम के प्रति भक्तों की अटूट आस्था को दर्शाता है।

अभी दिवाली आने वाली है और तब इस भजन को सभी लोग अपने अपने घरो में बजाते है और गाते है।  दिवाली के दिन भगवान राम अपने घर अयोध्या वापस लौटे थे। 14 वर्ष बाद वनवास काटने के बाद उनके आने के उपलक्ष्य में दिवाली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और इस उपलक्ष्य  में यह भजन गाने में बहुत ही सुन्दर प्रतीत होता है।  आइए पढ़ते है इस भजन के पूरे बोल : 


ram aayenge to angna sajaungi

यह भी पढ़ें - Shree Ram Raksha Stotra Pdf: पढ़े राम रक्षा स्तोत्र का सम्पूर्ण पाठ और जानें इसके पढ़ने के क्या लाभ है?

॥ भजन ॥
 
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे,
राम आएंगे आएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥
 
राम आएंगे तो,
आंगना सजाऊंगी,
दिप जलाके,
दिवाली मनाऊंगी,
मेरे जन्मो के सारे,
पाप मिट जाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥
 
 राम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊंगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊंगी,
मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥


मैं तो रूचि रूचि,
भोग लगाऊंगी,
मीठे मीठे बेर,
प्रभु को खिलाऊँगी,
गुरु कृपा से भाग मेरे,
खुल जाएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा,
राम सुन्दर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥

इस गीत (Ram Aayenge Lyrics) के माध्यम से भक्तों को प्रभु श्रीराम के स्वागत का अवसर मिलता है और यह हमें यह भी सिखाता है कि प्रेम और श्रद्धा से भगवान का स्वागत कैसे करना चाहिए। यही कारण है कि यह भजन लोगों के दिलों में बसा हुआ है और आने वाले समय में भी इसका विशेष स्थान रहेगा।


यह भी पढ़ें - रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया - Rama Rama Ratte Ratte Bhajan Lyrics