June 3, 2024 Blog

Shani Jayanti 2024: कई मायनों में बेहद शुभ है शनि जयंती, ऐसे करें रवि पुत्र को प्रसन्न

BY : STARZSPEAK

शनि जयंती (Shani jayanti 2024) के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। इन्हें सेवा और व्यापार जैसे कार्यों का स्वामी माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी खत्म हो जाता है, तो आइए जानते हैं उन्हें प्रसन्न करने के कुछ ज्योतिषीय उपाय -

Shani Jayanti 2024: हिंदू धर्म में शनिदेव की पूजा बहुत शुभ मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनकी पूजा करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में अन्याय का सामना नहीं करना पड़ता है। वह कर्मों के आधार पर सबके साथ न्याय करते हैं इसलिए उन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता है। शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है। इस बार शनि जयंती 6 जून 2024 को मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर इस सरल विधि से करें महादेव की पूजा, सभी मुरादें होंगी पूरी

Shani Jayanti

ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन पूरी श्रद्धा से रवि पुत्र की पूजा करते हैं उन्हें मनचाहा वरदान मिलता है, तो आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें -

शनि जयंती क्यों है इस बार खास?

इस साल शनि जयंती (Shani jayanti 2024) 6 जून को मनाई जा रही है. इस दिन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पड़ रही है. इस दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा इसी दिन वट सावित्री का पर्व भी मनाया जाएगा. ऐसे में इन खास तिथियों का एक साथ पड़ना बेहद शुभ संयोग माना जा रहा है, जिसके चलते इस बार शनि जयंती अपने आप में बेहद खास होने वाली है.

शनिदेव की ऐसे प्राप्त करें कृपा

माना जाता है कि इस दिन सर्वाथ सिद्धि योग में ही भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। ऐसे में शनि जयंती (Shani jayanti 2024) को न्याय के देवता के जन्म का प्रतीक माना जाता है। सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें। सुबह-सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

इसके साथ ही शाम के समय उनके समक्ष और पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी कार्यों में सिद्धी प्राप्त होती है। 

यह भी पढ़ें - Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ रथ यात्रा मजार पर आकर क्यों थम जाती है? जानें इसका रहस्य