April 26, 2024 Blog

StarzSpeak स्पेशल 26th April, 2024 Horoscope: आज का राशिफल

BY : STARZSPEAK

मेष राशिफल:

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक़ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। हालाँकि किसी चमत्कार की उम्मीद न करें। आपका प्रोत्साहन निश्चित तौर पर बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

वृष राशिफल:

आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

मिथुन राशिफल:

अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

कर्क राशिफल:

नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

सिंह राशिफल:

इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

कन्या राशिफल: 

आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

यह भी पढ़ें - Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो मिल सकता है अशुभ परिणाम

TODAY HOROSCOPE

तुला राशिफल

गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

वृश्चिक राशिफल

आपका स्पष्ट और निडर नज़रिया आपके दोस्त के अहम्‍को ठेस पहुँचा सकता है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। 

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

धनु राशिफल

अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

मकर राशिफल

कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

कुम्भ राशिफल

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। काम के बाद आपके सहकर्मी आपको किसी छोटे घरेलू उत्सव पर आमंत्रित कर सकते हैं। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। 

शुभ अंक :- 1

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा

मीन राशिफल

दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने और मदिरापान से बचें। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। 

शुभ अंक :-

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

यह भी पढ़ें - Vaishakh Month 2024: इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है वैशाख का महीना