January 2, 2024 Blog

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहे हैं दुर्लभ योग, जरुर करें ये 3 काम, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

इस बार मकर संक्रांति बेहद खास है. इस दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसमें स्नान और दान करने से पूरे साल भाग्य सूर्य की तरह चमकता रहेगा। जानिए मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) का शुभ मुहूर्त, योग और उपाय

Makar Sankranti 2024: नए साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। सूर्य के मकर राशि में आने के समय को मकर संक्रांति कहा जाता है। सूर्य के इस राशि में आने से मलमास समाप्त हो जाता है।

मकर सक्रांति के दिन ही गंगा ने सगर के पुत्रों का उद्धार किया था और गंगा सागर में मिली थीं। इस बार मकर संक्रांति पर बेहद शुभ योग का संयोग बन रहा है, जानकारों के मुताबिक इस दिन व्रती को स्नान, दान, पूजा, पाठ, जप और तप का दोगुना लाभ मिलेगा। मकर संक्रांति 2024 के शुभ योग एवं उपाय।

यह भी पढ़ें - Makar Sankranti 2024: 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति, यहां जानें सही तिथि

makar sankranti 2024
मकर संक्रांति 2024 मुहूर्त (Makar Sankranti 2024 Muhurat)
  • मकर संक्रांति - 15 जनवरी 2024
  • मकर संक्रान्ति पुण्य काल - सुबह 06.41- शाम 06.22
  • मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - सुबह 06.41 - सुबह 08.388
मकर संक्रांति 2024 शुभ योग (Makar Sankranti 2024 Shubh Yoga)

इस बार मकर संक्रांति पर रवि योग, मंगल और बुध धनु राशि में मौजूद रहेंगे, इनका संयोग बहुत शुभ माना जा रहा है। इस योग के प्रभाव से जातक राजनीति, लेखन और प्रकाशन में अच्छा नाम कमाता है। ऐसा व्यक्ति तकनीक में भी पारंगत होता है। ऐसे में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) पर स्नान करने से विशेष लाभ मिलेगा।

रवि योग - प्रातः 07.15 - प्रातः 08.07 (रवि योग सूर्य से प्रभावित होता है इसलिए इस अवधि में अशुभ समय का भी इस पर प्रभाव नहीं पड़ता है। इस योग में सूर्य पूजा करने से सौभाग्य और मान-सम्मान में वृद्धि होती है)

मकर संक्रांति पर जरुर करें ये 3 काम (Makar Sankranti Upay)
  • शनि और सूर्य की वस्तुओं का दान - मकर संक्रांति को सूर्य और शनि यानी पिता और पुत्र के मिलन का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबा, गुड़, तिल, लाल फूल, कपड़े आदि का दान करें। शनि को प्रसन्न करने के लिए काले तिल का दान करें। यह उपाय  (Makar Sankranti 2024)  आर्थिक संकट से बचाता है। शनि दोष दूर होता है.
  • अर्घ्य की सही विधि - मकर संक्रांति के दिन गंगाजल से स्नान करना विशेष फलदायी होता है, ऐसा माना जाता है कि इससे असाध्य रोग दूर हो जाते हैं और व्यक्ति वर्ष भर स्वस्थ रहता है। स्नान के बाद सूर्य देव के मंत्र 'ओम ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:' का जाप करते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं। एक ही स्थान पर 3 बार परिक्रमा करें। इससे करियर में उन्नति होती है।
  • तिल और गुड़ से करें ये काम - मकर संक्रांति  (Makar Sankranti 2024) पर गुड़ और तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाएं और अपनों में बांटकर खाने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है। इस दिन पक्षियों को दाना डालने से धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

यह भी पढ़ें - Makar Sankranti 2024: जनवरी में इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त
Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.