December 19, 2023 Blog

StarzSpeak स्पेशल (19th December Horoscope): आज का राशिफल

BY : STARZSPEAK

मेष राशिफल:

अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

वृष राशिफल:

सोचने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

मिथुन राशिफल:

कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

कर्क राशिफल:

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

सिंह राशिफल:

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

कन्या राशिफल:

रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

यह भी पढ़ें - Shiv ji ki Aarti: भगवान शिव की आरती करने से पहले जानें जरूरी बातें, फिर पढ़ें जय शिव ओंकारा स्वामी...

today horoscope
तुला राशिफल:

मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको भी तेज़ी से क़दम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। मातहतों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना सकारात्मक परिणाम देगा।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

वृश्चिक राशिफल:

अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएँ। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जाएगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

धनु राशिफल:

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

मकर राशिफल:

खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

कुम्भ राशिफल:

सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

मीन राशिफल:

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। 

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- लाल और मैरून

यह भी पढ़ें - New Year 2024: नया साल शुरू होने से पहले कर लें खास काम, साल 2024 में होगी खूब तरक्की