
Chandra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से मानसिक कष्ट होता है और माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती हैं। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। फिलहाल चंद्रमा वृषभ राशि में है और जल्द ही राशि परिवर्तन करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-
ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा 29 नवंबर को सुबह 01:21 बजे वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 1 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा। सरल शब्दों में कहें तो 1 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेगा.
चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च स्थान पर स्थित होते हैं इसलिए वृषभ राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा सदैव बरसती है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा का प्रभाव भी इस राशि के जातकों पर पड़ता है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ होगा, जिनके लग्न में चंद्र देव (chandra gochar today) विराजमान होंगे। इससे विचारों में बदलाव आएगा और मिथुन राशि के जातक शांत, विनम्र और सौम्य रहेंगे, साथ ही सभी सुखों में वृद्धि होगी और यात्रा के योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें - Mahamrityunjay Mantra: कैसे हुई महामृत्युंजय मंत्र की रचना? जानें इसे क्यों कहा जाता है मृत्यु टालने वाला मंत्र
Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.