October 9, 2023 Blog

Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत में इन चीजों का करें दान, महाकाल बनाएंगे धनवान

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

Pradosh Vrat 2023: आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 11 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस व्रत में दान और पुण्य का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप इस दिन कुछ दान करते हैं तो भोलेनाथ आप पर तुरंत प्रसन्न होते हैं।

Pradosh Vrat 2023: सनातन पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस प्रकार, आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 11 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस व्रत में दान और पुण्य का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: 15 अक्टूबर से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि, चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग के कारण अभिजीत मुहूर्त में ही होगी घटस्थापना

pradosh vrat

ऐसे में अगर आप इस दिन कुछ दान करते हैं, तो भोलेनाथ आप पर तुरंत प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

अन्न दान / Pradosh Vrat

प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करना उत्तम माना जाता है। अत: प्रदोष व्रत पर अन्न का दान करें। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वस्त्र का करें दान / Pradosh Vrat

प्रदोष व्रत के दिन सफेद वस्त्र का दान करें। साथ ही श्वेत वस्त्र धारण करें। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत तिथि पर गरीबों एवं जरूरतमंदों को श्वेत वस्त्र दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

दूध और दही का करें दान / Pradosh Vrat

प्रदोष व्रत के दौरान विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही उन्हें पूजा के समय दूध और दही अर्पित करें। इसके पश्चात, गरीबों के मध्य दूध और दही वितरित करें। सोमवार और प्रदोष व्रत पर सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है।

उड़द की दाल का करें दान / Pradosh Vrat

अगर आप कारोबार में उन्नति पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन उड़द दाल का दान करें। प्रदोष व्रत पर उड़द की दाल का दान करने से कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही भगवान शिव की भी कृपा बरसती है।

यह भी पढ़ें - Mahadev Shiv: किस धातु के बर्तन में दूध का अभिषेक करना सही? क्या है इसके पीछे की वजह?

Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.