September 25, 2023 Blog

Ketu Gochar: अक्टूबर में केतु चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों का पलट जाएगा भाग्य

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

Ketu Ka Rashi Parivartan: केतु का गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है। अक्टूबर के महीने में केतु राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जो कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ परिणाम भी ला सकता है।

Ketu Gochar: वैदिक विद्या के अनुसार केतु को छाया ग्रह माना गया है। अन्य ग्रहों की तरह केतु भी समय-समय पर अपनी राशि बदलता रहता है और केतु का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। केतु ग्रह की शुभ स्थिति में व्यक्ति को जीवन में सुख और समृद्धि का अनुभव होता है। वहीं केतु की अशुभ स्थिति में जीवन दुखों और परेशानियों से भर सकता है। अक्टूबर माह में कुछ राशियों के लिए केतु का राशि परिवर्तन हो रहा है, जिससे कुछ राशियों के लिए यह शुभ तो कुछ के लिए अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है। 30 अक्टूबर को केतु तुला से कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है और केतु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Lucky Sign: जब मिलें ये संकेत तो समझिए शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन, होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Ketu

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए केतु - Ketu का राशि परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। केतु मेष राशि के छठे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस समय मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है। बिजनेस में आपको ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जो दीर्घकालिक निवेश के रूप में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकें। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर शुभ माना जा रहा है। केतु आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। केतु - Ketu के शुभ प्रभाव से पहले से रुके हुए काम अब बनने लगेंगे। बिजनेस में आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करना चाहिए। अपने और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह में केतु का गोचर शुभ माना जा रहा है। केतु - Ketu आपकी राशि में तीसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस अवधि में कोई भी नया काम शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्तों में कड़वाहट कम होने लगेगी। आर्थिक मसले धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे। परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने का भी योग बन सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें - Shukrawar Ke Upay: आर्थिक तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो शुक्रवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.