July 23, 2019 Blog

तिजोरी से लेकर जेब में होगा पैसा ही पैसा

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि शनि देव न्याय के देवता होते हैं। मनुष्य के जीवन में मनुष्य द्वारा किए गए जाने वाले प्रत्येक कर्म का क्या दंड मिलेगा इस बात का निर्धारण शनिदेव द्वारा किया जाता है। यदि मनुष्य के दुष्कर्म उसको भुगतने होते हैं तो उसके जीवन पर शनिदेव की  दृष्टि पड़ जाती है और उसके जीवन में सब कुछ अस्त-व्यस्त होने लगता है। यदि किसी मनुष्य के जीवन में शनि देव की कु दृष्टि पड़ जाए तो उसके घर में धन की हानि होती है और स्वास्थ्य में भी कोई बरकत नहीं मिलती है। आज हम आपको शनिदेव की को दृष्टि से बचने का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिस को अपनाने से आपकी तिजोरी से लेकर जेब में इतना पैसा रहेगा कि आप संभाल भी नहीं पाएंगे।


तो यह जान लेते हैं वह कौन सा उपाय है जिसको अपना कर आप ने अपने जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली को निमंत्रण देंगे।


शनि देव को माना जाता है शत्रु


यदि मनुष्य की दृष्टि से देखा जाए तो प्रत्येक व्यक्ति जो उसके गलत कर्मों के लिए उसे सजा देने वाला व्यक्ति ही उसका शत्रु होता है। ठीक उसी प्रकार से शनि देव की कू दृष्टि मनुष्य के जीवन में शनि देव को उन्हें उनका शत्रु मानने पर मजबूर कर देते हैं। शनि देव को बेहद अशुभ और मनुष्य के जीवन का शत्रु माना जाता है लेकिन वह आपके लिए जीवन के लिए कितने शुभ है इस बात का अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते हैं। आपके जीवन में आने वाले सुखों का कारण भी शनि देव जी होते हैं इसलिए उन्हें अपना शत्रु न मानकर यदि मित्र माना जाए और विधि पूर्वक उनका पूजन वंदन किया जाए तो वह आपके जीवन में खुशियों का अंबार लगा देते हैं। 


शनि देव की कु दृष्टि से बचाव


किसी भी देवता को प्रसन्न करने के बाद ही आप उनकी कू दृष्टि से बच सकते हैं। इसी प्रकार यदि आप शनिदेव की पूजा नियमित रूप से करते हैं तो आप आसानी से शनि देव की कु दृष्टि से अपने जीवन को प्रसन्न कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश शनिदेव आप के ऊपर रुष्ट हो जाए और उनकी को दृष्टि आपके जीवन पर पड़ जाए तो आपके जीवन में दुखों के अंबार लग जाते हैं और साथ ही आपके घर में प्रत्येक चीज का सर्वनाश होने लगता है फिर चाहे वह धन हो या स्वास्थ्य।


शनि देव की कू दृष्टि से बचाव का उपाय


पौराणिक कथाओं के अनुसार शनि देव को आरंभ से ही लोहा अति प्रिय है। यदि आप समझ गए हैं कि आपके जीवन पर शनि महाराज की को दृष्टि पड़ गई है जिसके प्रभाव से आपका जीवन नष्ट होता जा रहा है तो जल्द ही यह उपाय अपनाकर अपने जीवन को शनिदेव की कू दृष्टि से मुक्त करें। उसके लिए आपको निम्नलिखित उपाय करना होगा।


आपने घोड़े की नाल के बारे में तो सुना होगा यदि घोड़े की नाल आपको कहीं पड़ी हुई मिल जाए तो आप उसे तुरंत उठा ले। घोड़े की नाल से एक लोहे का छल्ला बनवाएं और उसे दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में पहन ले। परंतु यदि आप उस छल्ले को विधि पूर्वक धारण नहीं करेंगे तो आपके जीवन पर उसका विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। 


उस लोहे के छल्ले को पहनने का सही तरीका निम्नलिखित है:-


  • पाई हुई घोड़े की नाल को गंगाजल और गोमूत्र से धोकर पवित्र कर लें।
  • उसके बाद उस नाल की रोली, चंदन, धूप आदि से पूजा करें।
  • पूजा करने के बाद उस नाल से अपनी उंगली के हिसाब से एक छल्ला बनवा लें।

उस छल्ले को शनिवार के दिन गोमूत्र और गंगाजल से धोकर धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन करें।

  • उस छल्ले को अपनी उंगली में धारण करने से पहले कम से कम 108 बार शनि मंत्र का जाप करें और उसके बाद ही उस छल्ले को अपनी दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में पहन ले। 

इस छल्ले को पहन ने के बाद आपके जीवन में शनि देव की कृपा से इतना धन बरसेगा कि आपकी तिजोरी और जेब हमेशा ही धन से भरी रहेगी। 

Read More About- शनि शान्ति पूजा

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.