August 29, 2018 Blog

हर समस्या को दूर करते हैं मिट्टी के वास्तु टिप्स|

BY : Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Table of Content

By: Deepika

इस धरती पर जीवन और ख़ासकर मनुष्य जीवन के लिए मिट्टी सर्वाधिक उपयोगी है। कहते है कि पांच तत्वों से मिलकर बना शरीर भी को एक दिन मिट्टी में ही मिलना होता है। जन्म से लेकर मृत्यु तक मिट्टी बहुत महत्वपूर्ण होती है।

भारत देश की संस्कृति तो हमेशा से मनुष्य जीवन को अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की सीख देती है। जीवन के हर पहलुं मिट्टी से जुड़ा है चाहे अमीरी का हो या फिर गरीबी का। कीमती से कीमती तत्व, खनिज़, खाद्य पदार्थ, फल-फूल प्रत्येक चीज़ बिना मिट्टी के पैदा होना संभव नहीं है।


उसी प्रकार से रोजमर्रा के जीवन में भी मिट्टी के वास्तु टिप्स से कई समस्याओं का समाधान कर सकते है। तो चलिए बताते है आपकों किस -किस प्रकार की मिट्टी से वास्तु दोष दूर कर जीवन को सही दिशा में ले जाया सकता है।


  • पीले रंग की मिट्टी के वास्तु टिप्स-

वास्तु शास्त्र के अनुसार पीले रंग की मिट्टी का मनुष्य जीवन के लिए बेहद ही उपयोगी है। पीले रंग की मिट्टी व्यापार को बढ़ाने में काफी सहायक होती है। यदि आप भी अपने व्यापार में दिन-दौगुनी रात -चौगुनी करना चाहते है तो एक लाल रंग के कपड़े में पीली मिट्टी को डालकर उसकी कुटरी या पोटली बनाकर उसे पैसों जगह या तिजौरी में रख देंवे। इससे आपके पूरे जीवन व्यापार में कोई दिक्कत नही आएगी।


  • लाल रंग की मिट्टी के वास्तु टिप्स-


लाल रंग की मिट्टी को शास्त्रों क अनुसार सबसे सर्वोत्तम माना गया है। जो लोग अपना जीवन राजनीति में बिताना चाहते है या फिर नेता बनकर देश को सही राह पर ले जाना चहाते है तो उनकों अपने घर में लाल रंग की मिट्टी अवश्य रखना चाहिए। किसी भी रंग के कपड़े में लाल मिट्टी को बांधकर घर के किसी कौने में छुपाकर रखें। इससे आपका मान- सम्मान में काफी बढ़ोतरी होगी और राजनीति में खूब नाम कमाओगे।


  • सफेद रंग की मिट्टी के वास्तु टिप्स

सफेद रंग की मिट्टी बेहद ही कम होती है । यह देश के कुछ एक हिस्सों में पाई जाती है। लेकिन यह बेहद लाभकारी मिट्टी होती है। इसलिए आपकों कहीं भी सफेद मिट्टी मिले तो उसे एक सफेद कपड़े में ही बांधकर अपने घर में बांधकर रखें। इससे जीवन में बेहद ही शान्ति प्राप्त होती है। शिक्षक या फिर पढ़ाई के क्षेत्र में काम करने वालों को यह मिट्टी अवश्य ही अपने पास रखना चाहिए, इससे उनकी नौकरी में शान्ति और अच्छा वेतन प्राप्त होता है।  


  • काली या हल्की काली मिट्टी के वास्तु टिप्स

इस मिट्टी को अपने घर में रखने से घर के सभी सदस्य मेहनती होते है। परिवार के लोग अपनी जिंदगी में मेहनत द्वारा  ही प्राप्त कर लेते है। साथ ही परिवार के सभी सदस्य से आलस्य कोसों दूर रहता है।


जिस प्रकार से इन मिट्टी के वास्तु टिप्स से कुछ प्राप्त किया जाता है वैसे ही कुछ प्रकार की मिट्टी से बहुत कुछ गंवाया भी जा सकता है। इसलिए गंध वाली मिट्टी को कभी भी घर में नही रखना चाहिए और ना ही गंध वाली मिट्टी की जमीन पर रहना चाहिए। अगर आपका घर में गंध वाली मिट्टी होती है तो आप पूरे जीवन भर एक सामान्य जीवन बिताएंगे। आपके मेहनत से प्राप्त पैसा फालतू कामों में खर्च होता है। ये लोग बिना कारण के विवाद करते है।

इस गंध वाली मिट्टी के साथ गिली और नर्म मिट्टी भी अशुभ मानी जाती है। गिली मिट्टी तालाब के आस-पास की मिट्टी होती है। जिसका घर नरर्म मिट्टी की धरती पर बना होता है वहां रहने वाले लोग कभी भी प्रसन्न नही रहतें है। शिक्षा के क्षेत्र के व्यक्ति का जीवन काफी संघर्षों से भरा होता है।

इसलिए वास्तु शास्त्र के हिसाब से इन मिट्टीयों से सम्बन्धित धरती पर कभी भी घर नहीं बनाना चाहिए, साथ ही ऐसी मिट्टीयों को कभी भी घर में नहीं लाना चाहिए।

Author: Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.