भारत के ज्ञान और विज्ञान को विश्व में ख्याति प्राप्त है | आइये भारत के ज्योतिष विज्ञान की सहायता से जानते है की आप के भाग्य में अपना घर प्राप्त करने का योग कब बनेगा | इसका अर्थ यह नहीं है की इस समयावधि के अतिरिक्त आपको अपना घर प्राप्त नहीं हो सकता मनुष्य अपने अच्छे कर्मो से हर दिन अपना भाग्य बदल सकता है -
मेष राशि - मेष राशि के जातको के जीवन में अपना घर प्राप्त करने का योग 20 वे , 40 वे एवं 50 वे वर्ष में अधिक रहता है | यदि ये शिवलिंग पर प्रतिदिन जलाभिषेक करे और भगवान सूर्य की उपासना करे तो योग जल्दी और प्रबल बनता है | भगवान सूर्य को इस मंत्र के साथ अर्घ्य दे शीघ्र लाभ प्राप्त होगा -
ॐ बह्मरूपेण सूर्य देवायः नमः |
वृष राशि - इस राशि के जातको को अपना घर प्राप्त करने के प्रबल योग 32 वे , 40 वे एवं 65 वे वर्ष में बनते है | इस राशि के जातको को संध्या के बाद धन का लें दें नहीं करना चाहिए | इन्हे अखंड चावल मिश्रित जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए | इन्हे श्वेत पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का पूजन करना चाहिए | अपने जीवन श्वेत रंग को महत्व दे एवं लाल रंग से दूर रहे | गीता का पाठ करने से भी लाभ होगा |
मिथुन राशि - इस राशि के जातको के जीवन में अपना घर प्राप्त करने के प्रबल योग 34 वे , 42 वे एवं 60 वे वर्ष में बनते है | इस राशि के जातको शीघ्र घर प्राप्त करने के लिए भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए | भगवान गणेश को दूब ,लड्डू एवं पीले फूलो की माला अर्पण करे | हनुमान चालीसा का पाठ नित्य प्रति करे | मंगलवार के दिन धन का लेन देन ना करे |
कर्क राशि - इस राशि के जातको के जीवन में अपना घर प्राप्त करने का प्रबल योग 16 वे , 34 वे एवं 52 वे वर्ष बनता है | शीघ्र परिणाम प्राप्त करने के लिए जातको को भगवान चंद्र का पूजन करना चाहिए | इस राशि के जातको का स्वामी चन्द्रमा है | श्वेत रंग की चीजों का दान करे | बुधवार एवं शुक्रवार के दिन श्वेत चीजों का दान करे | चांदी के आभूषण भी धारण करे | दुर्गा चालीसा का पाठ नित्य प्रति करे |
सिंह राशि - इस राशि के जातक कर्मठ एवं स्वाभिमानी होते है | ये बिना लक्ष्य के जीवन में नीरस हो जाते है और यदि चुनौती मिकले तो इनकी कार्य करने की गति को कोई पकड़ नहीं सकता | इन्हे अपना घर 35 वे , 44 वे एवं 62 वे वर्ष में प्राप्त करने के योग अधिक बनते है | इन्हे सूर्य एवं हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए | प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दे एवं हनुमान मंदिर में जाकर लड्डू का भोग लगाए एवं सिन्दूर चढ़ाये | गायत्री मंत्र का जाप लाभकारी सिद्ध होगा | हनुमान जी भगवान शिव का ही रूप है भगवान शिव का पूजन भी ;ाभकरी सिद्ध होगा |
कन्या राशि - इस राशि के जातको को अपना घर प्राप्त करने के प्रबल योग 45 वे, 54 वे एवं 63 वे वर्ष में बनते है | इस राशि के जातको को शीघ्र परिणाम प्राप्ति के लिए भगवान गुरु का पूजन करना चाहिए | इन्हे दोपहर के समय धन उधार नहीं देना चाहिए | गुरूवार के दिन केले की जड़ का पूजन करे | घी का दीपक जला कर दुर्गा चालीसा का पाठ नित्य करे |
तुला राशि - इस राशि के जातको के जीवन में घर प्राप्त करने का प्रबल योग 36 वे, 46 वे एवं 55 वे वर्ष में बनता है | इस राशि का स्वामी शुक्र है | इन्हे दाहिने हाथ की मध्यमा ऊँगली में लोहे का छल्ला धारण करना चाहिए | इन्हे विवाह के पश्चात सम्पत्ति सुख का लाभ अधिक मिलता है | भगवान शिव की उपासना से लाभ प्राप्त होगा | सरसो का दिया पीपल के वृक्ष के नीचे जलाये | रविवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे नहीं जाना चाहिए | केले का दान भी करे |
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातको के जीवन में अपना घर प्राप्त करने के प्रबल योग 31 वे , 54 वे , 65 वे वर्ष में बनते है | इस राशि के जातको को शनि उपासना करनी चाहिए | हनुमान चालीसा का पाठ करे | चांदी की रिंग धारण करे | गुड़ का दान करे |
धनु राशि - इस राशि के जातको को अपना घर 34 वे , 57 वे एवं 66 वे वर्ष में प्राप्त करने के प्रबल योग बनते है | इस राशि के जातको तांबे का छल्ला धारण करना चाहिए | जल में हल्दी एवं रोली मिला कर सूर्य को अर्घ्य दे | पीली वस्तुओ का दान करे | नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करे |
मकर राशि - इस राशि के जातको को अपना घर प्राप्त करने के प्रबल योग 32 वे , 48 वे एवं 51 वे वर्ष में बनते है | इस राशि के जातको काली उड़द का दान करना चाहिए | इस राशि के स्वामी शनि है | इस राशि के जातको शनि का पूजन करना चाहिए | प्रत्येक शनिवार शनि मंदिर में जा कर दिया जलाये और उपासना करे |
कुम्भ राशि - इस राशि के जातको को अपना घर पाने के योग 32 वे , 46 वे , 57 वे वर्ष में प्रबल रहते है | इस राशि के जातको को अपने धन का ध्यान रखना चाहिए अपने धन की जानकारी किसी से भी सांझा ना करे | मिव्ययी बने | भगवान शिव को जलाभिषेक करे | गीता का पाठ नित्य करे |
मीन राशि - इस राशि के जातक को अपना घर 31 ,30 एवं 48 वे वर्ष में प्राप्त करने का प्रयास अधिक करे | इनके जीवन में अक्सर प्रापर्टी विवाद रहता है | इन्हे भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए | इन्हे अधिक वसा युक्त भोजन नहीं करना चाहिए | इन्हे सुंदर कांड या हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए | पीपल के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाये |