February 2, 2018 Blog

जानिये ज्योतिष शास्त्र में क्या कहती है आपकी उंगलियों की गांठे!

BY : STARZSPEAK

लेखिका : रजनीशा शर्मा

ज्योतिषशास्त्र बहुत ही व्यापक ज्ञान है इसके बारे में हम जितना भी जानते है वह सागर की एक बूँद के बराबर ही है | उंगलियों की गांठे भी महत्वपूर्ण है | प्रत्येक ऊँगली के तीन भाग होते है| कुछ स्पष्ट होती है और किसी के हाथ की गांठे अस्पष्ट | आइये जानते है कौन सी गाँठ क्या कहती है आपके भविष्य के विषय में -

 

1 - तर्जनी ऊँगली के नीचे के भाग में यदि गाँठ हो तो व्यक्ति मंदबुद्धि होता है |

2 - तर्जनी ऊँगली के ऊपरी भाग में दिखने वाली गाँठ व्यक्ति के दृण निश्चयी होने का संकेत देती है |

3 - यदि तर्जनी ऊँगली में ऊपर और नीचे दोनों तरफ गांठे ना हो तो व्यक्ति लक्ष्य की प्राप्ति करने वाला , मेधावी एवं चालाक होता है |

4 - यदि मध्यमा ऊँगली के नीचे की गाँठ स्पष्ट हो तो वह व्यक्ति असफलताओ का घोतक बन जाता है |

5 - यदि मध्यमा ऊँगली की ऊपरी गाँठ स्पष्ट हो तो व्यक्ति लक्ष्य के प्रति समर्पित रहता

है | ये व्यक्ति असफलताओ से भी निराश नहीं होते और निरंतर प्रयासरत रहते है |

6 - यदि मध्यमा ऊँगली की ऊपर और नीचे की तरफ की दोनों गांठे स्पष्ट हो तो व्यक्ति सफल व्यापारी होता है

7 - यदि अनामिका ऊँगली की गाँठ स्पष्ट हो तो व्यक्ति अंधविश्वासी नहीं होता किन्तु धार्मिक होता है |

8 - अनामिका ऊँगली की यदि सिर्फ ऊपरी गाँठ स्पष्ट हो तो व्यक्ति धार्मिक कट्टरता का समर्थक होता है |

9 - यदि अनामिका ऊँगली की दोनों ही गांठे स्पष्ट हो तो व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए धर्म और समाज दोनों का ही विरोधी बन जाता है |

10 - यदि अनामिका ऊँगली की गांठे स्पष्ट ना हो तो व्यक्ति का व्यक्तित्व स्पष्ट होता है और वह निज स्वार्थ से ऊपर उठ कर दूसरो की सहायता करता है |

11 - छोटी ऊँगली की नीचे की स्पष्ट गाँठ ये दर्शाती है की व्यक्ति बहुत ही चालाक प्रवृत्ति का है और दूसरो को धोखा दे सकता है |

12 - छोटी ऊँगली की ऊपरी स्पष्ट गाँठ वाला व्यक्ति समाज के लिए सहायक प्रवृत्ति का होता है |

13 - यदि दोनों गांठे स्पष्ट ना हो तो व्यक्ति आदर्शवादी होता है |