January 9, 2018 Blog

इस बार मकर संक्रांति पर क्या करे, जानिये कैसे होगा लाभ ही लाभ!

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा

इस बार मकर संक्रांति बहुत ही खास है क्योकि इस बार मकर संक्रांति रविवार के दिन पड़ रही है और इस दिन प्रदोष भी है अतः इस बार मकर संक्रांति है ख़ास| इसके साथ ही इस बार मूल नक्षत्र , सिंह लग्न और ध्रुव योग इस संक्रांति को और भी अधिक शुभ एवं लाभदायक बना रहा है |

                     सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो इस समय को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है| मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती इस कारण इसे उत्तरायणी के नाम से भी जाना जाता है |

 

शुभ समय - १४ जनवरी दिन रविवार को शुभ मुहूर्त दोपहर १ बजकर ४४ मिनट पर प्रारम्भ होकर ३ घंटे ५५ मिनट तक  रहेगा |

                                                महाभारत के सबसे चर्चित पात्र भीष्म पितामह ने अपनी इच्छा अनुसार देह त्याग करने के लिए सूर्य के उत्तरायण आने का ही समय चुना था | इसी से इस समय के महत्व को समझा जा सकता है| इस दिन श्रद्धालु स्नान एवं दान करके पुण्य अर्जित करते है इस दिन अन्न ,वस्त्र एवं धन आदि के दान का कई गुना फल प्राप्त होता है | इस दिन से खरमास समाप्त होते है और शुभ दिनों का आगमन होता होता है | हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता |

 

इस दिन क्या ना करे -

                                  इस दिन शुद्ध एवं सात्विक आहार ले मास आदि का सेवन ना करे | ना फसल काटे ना ही कोई हरा भरा वृक्ष | इस दिन केशो को नहीं धोना चाहिए और किसी को कड़वे वचन तो कभी भी न कहे | पुण्य कर्म करे और पुण्य कमाए |

 

क्या करे की जीवन में हो लाभ एवं सुख शान्ति -

*  मेष राशि के जातको को इस दिन तिल एवं गुड़ के दान से लाभ प्राप्त होगा |

*  वृषभ राशि के जातको को सफेद चंदन ,दूध एवं श्वेत फूल से अर्घ्य दे महत्वपूर्ण कार्यो में लाभ होगा |

*  मिथुन राशि के जातको को गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा |

*  कर्क राशि के जातको को चावल एवं तिल एवं मिठाई का दान करने से लाभ होगा |

*  सिंह राशि के जातको को तिल ,गुड़ एवं आटे का दान करने से नौकरी में उत्पन्न व्यवधान  समाप्त होगा |

*  कन्या राशि के जातको को मूंग दाल एवं चावल दान करने से शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी |

*  तुला राशि के जातको को चावल के दान से आपसी संबंधो में सुधार होगा |

*   वृश्चिक राशि के जातको को गुड़ या मिठाई का दान करने से बिगड़े कार्य बन जाएंगे |

*  धनु राशि के जातको को  जल में हल्दी , केसर एवं पीले रंग के फूल मिला कर अर्घ्य देने से सभी प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे |

*   मकर राशि के जातको को भोजन कराने एवं दान करने से लाभ होगा|

*  कुम्भ राशि के जातको को तिल या तिल का तेल दान करने से शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी |

*  मीन राशि के जातको को हल्दी एवं फूल से अर्घ्य देना चाहिए एवं केसर का दान करना चाहिए मान एवं सम्मान में वृद्धि होगी |

 

इस दिन खिचड़ी के दान का विशेष महत्व है इस दिन खिचड़ी का दान सभी को करना चाहिए|

 

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.