आज कल के दौर में हर इंसान सफलता चाहता हैं। सफलता और धन दौलत पाने के लिए इंसान कड़ी से कड़ी मेहनत करता है लेकिन कई बार आपकी कुंडली में ऐसे दोष होते है की जिसकी वजह से आप चाहे जितनी भी मेहनत क्यों न कर ले लेकिन आपको उसका फल नहीं मिल पाता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे अगर अब आप अपने नहाने के पानी में मिलाएंगे और उसके बाद नहाएंगे तो आपकी किस्मत बदल सकती है और सफलता आपके कदम चूमने लगेगी , साथ ही धन दौलत का वास आपके जिंदगी में अच्छे से होगा :
1. इलायची और केसर
इलायची और केसर की खुशबू तो वैसे ही पूरे वातावरण को महका देती है। कहा जाता है की अगर आप नहाने के पानी में थोड़े से इलायची के दाने और साथ में केसर मिला दे और उसके बाद उस पानी से स्नान करे तो धीरे धीरे आपकी जिंदगी से मुश्किलें ख़त्म होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसा करने से आपका बुरा समय आपकी जिंदगी से दूर होने लगता है और आपकी जिंदगी में सबकुछ अच्छा होने लग जाता हैं।
2. दूध
कई लोगों को आपने देखा होगा की वह अपने चेहरे को दूध से धोते है लेकिन अगर आप अपने नहाने के पानी में भी दूध मिला लेंगे तो आपको कई चमत्कारिक चीजों का फायदा होगा। पानी में दूध मिलाने से आपकी उम्र बढ़ती है। इतना ही नहीं साथ साथ आपको शारीरिक बल भी प्राप्त होता हैं।
3. तिल
तिल के वैसे ही अनेको गुण बताये गए है मनुष्य के जीवन में। और आज हम आपको तिल का एक और फायदा बताने जा रहे हैं। नहाने से पहले नहाने के पानी में तिल मिलाने से आपकी जीवन में महालक्ष्मी का वास होता हैं। यदि आपको अपनी जिंदगी में धन दौलत की इच्छा है तो नहाने के पानी में तिल मिलाकर नहाये और फिर देखे कमाल।
4. घी
देसी घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। और यदि आप नहाने के पानी में पिघला घी मिलकर नहाये तो आपको कई फायदे प्रदान करता हैं। घी पानी में मिलकर नहाने से आपकी त्वचा अच्छी होती मुलायम हो जाती हैं। साथ ही साथ आपका शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से दूर रहता है।
5. सुगन्धित वस्तुएँ
नहाने के पानी में सुगन्धित वस्तुए मिलाने से भी काफी फायदा होता हैं। सुगन्धित वस्तुएँ जैसे की फूल,चन्दन आदि पानी में मिलाये और उसके बाद स्नान करे। सबसे पहले तो यह आपको ताजगी प्रदान करता है. आपके शरीर में से हमेशा एक अच्छी सुगंध आती रहती है और साथ साथ धन सम्बन्धी सारी मुस्किले आपके जीवन से दूर होती चली जाती हैं।
इन उपाय को अपने जीवन में अपनाये और जल्दी ही देखे इनके फायदे| साथ ही साथ हमें अपने कमैंट्स करके जरूर बताये की आपको हमारे यह आर्टिकल कैसा लगा।