भारत के उन्नत ज्ञान में अनेक प्रकार के ज्ञान विज्ञान पाए जाते है भारत के विज्ञान के आस पास भी आज का विज्ञान नहीं ठहरता ऐसा ही विज्ञान है तंत्र विज्ञान जिसे सही विचार के साथ अपनाया जाए तो व्यक्ति जीवन में नई उचाईयो को छू सकता है | इसी विज्ञान के आधार पर आज हम जानेंगे राई के कुछ उपाय जो हर बुरी परिस्थिति से निकलने में सहायक है -
1 - रोज राई डालकर उस जल से स्नान करने से दरिद्रता दूर होती है |
2 - राई को नजर उतारने के लिए विशेष रूप से प्रयोग किया जाता रहा है | नजर उतारने के लिए थोड़ी सी राई , नमक और लाल बिना टूटी दो मिर्च ले और जिसे भी नजर लगी हो उसके ऊपर से सात बार उतार कर घर की नाली में बहा दे |
3 - नकारात्मकता को नष्ट करने के लिए राई को सात बार घर के सभी सदस्यों के ऊपर से उतार कर अग्नि में जला दे | यदि कोई घर में बीमार रहता है तो इससे लाभ मिलेगा |
4 - धन धान्य एवं आय में वृद्धि करने के लिए राई एवं नमक को मिटटी के तीन छोटे छोटे पात्रो में भर कर अपनी दुकान या कार्य स्थल पर रखे आय में वृद्धि होने लगेगी |
5 - वृहस्पतिवार के दिन राई का दान करने से भी घर में सुख समृद्धि एवं धन धान्य में वृद्धि होती है |
Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.