November 28, 2017 Blog

कुछ आसान उपाय करे और पाए बुरी  नजर के असर से मुक्ति!

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा 

भारत में प्राचीन कल में प्रचलित कई मान्यताये आज भी अपना अस्तित्व रखती है | ऐसी ही एक मान्यता है नजर दोष | आज भी भारत में जब बच्चो को कोई असामन्य परेशानी होती है जिसका कारण समझ में ना आये तो लोग अपने बच्चो और कभी कभी तो बड़ो की भी नजर उतारते है ऐसे ही है कुछ आसान उपाय जो कड़ी से कड़ी नजर को भी खत्म कर देगा -

 

१ - व्यवसायी लोग अपने व्यवसाय को इस दोष से बचाने के लिए शनिवार के दिन पांच पीपल के पत्ते  और आठ पान के पत्ते एक काले धागे में पिरोये और अपने कार्य स्थल के मुख्य द्वार पर बाँध दे | ऐसा हर शनिवार करे |

 

२ - शनिवार के दिन एक नारियल बहते जल में बहाने  से भी  इस दोष से मुक्ति मिलती है ऐसा सात शनिवार करे |

 

३ - शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करे जैसे काली दाल , काला कंबल आदि | जूते चप्पल का दान भी कर सकते है | अपने कार्य स्थल या घर के बाहर उल्टा जूता लटकाने से भी नजर दोष दूर होता है |

 

४ - शनिवार को तेल का दान अवश्य करे |

 

५ - सुबह अपनी हथेलियों को चूम कर और पृथ्वी माँ के चरण स्पर्श कर अपने कार्य प्रारम्भ करे सारा दिन ऊर्जावान एवं खुशियों भरा बीतेगा |

 

६ - भगवान सूर्य को प्रतिदिन जल अवश्य दे घर से रोग एवं दरिद्रता दूर रहेगी |

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.