November 14, 2017 Blog

इंडोनेशिया में स्थित प्रम्बानन शिव मंदिर की कथा!

BY : STARZSPEAK

लेखक: सोनू शर्मा

इंडोनेशिया में भगवान शिव का एक बहुत प्राचीन मंदिर है, इस मंदिर में भगवान शिव के साथ एक देवी की भी मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर की सुंदरता और कलाकारी देखने लायक है और इस मंदिर की दीवारों पर बने हुए चित्र रामायण महाकाव्य को दर्शाते हैं। इस मंदिर में मुख्य तीन मंदिर हैं, ब्रह्मा जी का, विष्णु जी का और शिव जी का । यह मंदिर प्रम्बानन मंदिर के नाम से प्रचलित है। जानते है इस मंदिर से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा –

  • ऐसा कहा जाता है कि यहाँ प्रबु बका नमक दैत्य राजा था जिसकी सुन्दर कन्या का नाम रोरो जोंग्गरंग था। बांडुंग बोन्दोवोसो नामक व्यक्ति प्रबु बका की बेटी से शादी करना चाहता था और रोरो जोंग्गरंग उसे नापसंद करती थी। रोरो जोंग्गरंग ने बांडुंग बोन्दोवोसो के सामने एक शर्त रखी की यदि बांडुंग बोन्दोवोसो ने एक ही रात्रि में हजार मूर्तियां बना दी तो रोरो जोंग्गरंग उससे शादी कर लेगी।

  • शर्त ने अनुसार बांडुंग बोन्दोवोसो ने 999 मूर्तियां बना दी और जैसे ही उसने आखिरी मूर्ति बनाना शुरू किया तब रोरो जोंग्गरंग ने पुरे शहर के चावल के खेतों में आग लगवा दी जिससे बांडुंग बोन्दोवोसो को लगा की उजाला हो गया और उसने मूर्ति बनाना बंद कर दिया और वह शर्त हार गया परन्तु जब बांडुंग बोन्दोवोसो को इस बात का पता चला तो वह यह बर्दाश नहीं कर पाया और उसने गुस्से में रोरो जोंग्गरंग को श्राप दिया की वह वो आखिरी मूर्ति बन जाए। मंदिर में उसी मूर्ति को दुर्गा मान कर पूजा जाता है।