November 8, 2017 Blog

गुरु पुष्य योग में करे उपाय और जीवन को बनाये सुखमय!

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा

गुरु पुष्य योग का बखान ऋषि मुनि भी करते है | वृहस्पति ग्रह को गृहस्थ और ज्ञान का ग्रह माना जाता है | इस योग में गुरु की कृपा प्राप्त होती है जो पूरे वर्ष आपको और आपके परिवार को सुखी और समृद्ध बनायेगा | यह योग वर्ष में दो या तीन बार ही बनता है और कुछ समय के लिए लेकिन इस योग में किये गए उपाय आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे |

                                                           इस बार यह योग 9 नवंबर 2017 को दिन में 1 बजकर 40 मिनट पर बन रहा है  और सुबह सूर्योदय के पश्चात समाप्त हो रहा है | आइये जानते है राशि अनुसार क्या करे उपाय की आपके जीवन में हो सिर्फ खुशिया -

 मेष राशि -

                      मेष राशि वालो को इस योग का लाभ प्राप्त करने के लिए एक साबुत हल्दी के टुकड़े को जल में भिगो कर रखना चाहिए और फिर उस जल से हल्दी का टुकड़ा निकाल कर जल को नहाने के जल में मिला कर स्नान करना चाहिए | उस हल्दी के टुकड़े को अपने पूजा स्थल पर किसी डिब्बी में बंद कर रखे | आपका गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा |

 

वृषभ राशि -

                     इस राशि के जातको पीपल के वृक्ष में पीला धागा लपेट कर उसे गुरु पुष्य योग में अपने बाजू में बांधना है इससे आपके शत्रु आपका अहित नहीं कर पाएंगे |

 

मिथुन राशि -

                      इस राशि के जातको को भगवान शिव के सामने घी का दीपक जला कर' ॐ ह्रींग स्रीये नमः ' मंत्र का जप करना चाहिए | गुरु की कृपा से आप के जीवन में धन के अभाव की कमी दूर करने का समय आ गया है | इस उपाय से धन संबंधी कष्ट दूर हो जाएंगे |

 

कर्क राशि -

                    कर्क राशि के जातक अपने जीवन में मानसिक चिंता से अधिक ग्रसित रहते है | इन्हे अपनी मानसिक परेशानी दूर करने के लिए बरगद के दूध को गुरु पुष्य योग में अपने माथे के दोनों किनारो पर लगाए |

 

सिंह राशि -

                    इस राशि के जातको को क्रोध बहुत आता है इन्हे अपने क्रोध पर विजय प्राप्त करने के लिए खीर बना कर दूर्वा से भगवान बृहस्पति के मंत्र ॐ ब्रम बृहस्पतये नमः का जाप करे | रात्रि में केवल खीर का सेवन करे और सुबह नहा कर भगवान की पूजा करे |

 

कन्या राशि -

                    इस राशि के जातको को ॐ ब्रम बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए | और किसी मंदिर में जा कर दर्शन और दान करना चाहिए इससे आपके जीवन में आने वाली कठिनाइया समाप्त हो जाएंगी |

 

तुला राशि -

                    यह योग आपके करियर की बाधाओं को समाप्त करने के लिए उत्तम है | इसके लिए आपको चाहिए गुरु पुष्य योग में ताम्बे का सिक्का ला कर ॐ ब्रम बृहस्पतये नमः का जाप कर उस सिक्के को अपने पर्स में रखे |

 

वृश्चिक राशि -

                        गुरु पुष्य योग में भगवान हनुमान की पूजा करे या सुंदर कांड का पाठ भी कर सकते है पाठ समाप्त कर कपूर जला कर पूजन करे और घर में आरती घुमाये पारिवारिक सुख शान्ति बढ़ेगी |

 

धनु राशि -

                  सात गांठे बाँध कर एक पीला धागा ले और गुरु पुष्य योग में " ॐ ब्रम बृहस्पतये नमः " का जाप करे और धागे को अपने गले में पहन ले जो आपका साथ छोड़ गए है पुनः आपके जीवन में लौट आएंगे |

 

मकर राशि -

                   गुरु पुष्य योग में साबुत उड़द और हल्दी को निकले और कुछ दाने घर में छिड़के शेष दान कर दे | घर की सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी |

 

कुम्भ राशि -

                     हल्दी लेकर भगवान बृहस्पति का "ॐ ब्रम बृहस्पतये नमः " मंत्र का जप करे और हल्दी तिलक अपने माथे पर लगाए धन संबंधी समस्या दूर होगी |

 

मीन राशि -

                      इस राशि के जातको को यह योग भूमि , वाहन एवं मकान संबंधी लाभ पहुचायेगा | इस राशि के जातको को हल्दी एवं शहद से भगवान बृहस्पति के मंत्र का जाप करना चाहिए और एक छोटे से इट के टुकड़े को शहद में भिगोकर मंतोत्रचारण कर गुरु पुष्य योग में ताबीज की भाँती अपने गले में पीले धागे में पहनना चाहिए |

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.