August 29, 2017 Blog

इस तरह हो सांप के दर्शन तो होगा आपके लिए शुभ!

BY : STARZSPEAK

लेखिका : रजनीशा शर्मा

भारतवर्ष में सर्पो को पूजनीय माना जाता है | भगवान शंकर ने सांपो को अपने गले में धारण करके उन्हें पूजनीय बना दिया | सांपो के विषय में भारत में और अन्य देशो में भी कई विचारो को माना जाता है | आइये जानते है की भारत में सापो के दर्शन को किस प्रकार शुभ माना जाता है -

* पेड़  पर चढ़ते हुए सांप को देखना शुभ संकेत माना जाता है | ऐसा माना जाता है की पेड़ पर चढ़ते हुए सांप को देखने का अर्थ है की भविष्य में कुछ शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है |

* यदि सांप आपके दायी और से निकल जाए तो आप जिस कार्य के लिए जा रहे है वह अवश्य ही सिद्ध होगा |

* किन्तु बायीं और से रास्ता काटने पर इसे अशुभ संकेत समझा जाता है | इससे कार्यो में विघ्न पड़ता है |

* सफेद सर्प के दर्शन होना एक शुभ संकेत माना जाता है |यह विशेष व्यक्ति से लाभ के संकेत देता है |

* मंदिर में विशेषकर भगवान शिव के मंदिर में सांप के दर्शन होना शुभ संकेत समझा जाता है | ऐसा माना जाता है की ऐसे दर्शन होने पर व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण हो जाती है |

* मृत सर्प के दर्शन होना अशुभ संकेत माना जाता है |ऐसा होने पर भगवान शिव के दर्शन अवश्य करे और प्रसाद चढ़ाये |

* नाग नागिन को एक साथ देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता  ऐसा होने पर वहा से चुपचाप निकल जाए और उन्हें परेशान ना करे |

* शिवलिंग से लिपटे सर्प के दर्शन होने पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है |ऐसा कम ही होता है लेकिन इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होते है |

* केचुली छोड़ता हुआ सांप देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता |