August 20, 2017 Blog

यदि पूजन में चढ़ाया नारियल खराब निकल जायें तो क्या होता है!

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा

हिन्दू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है | नवरात्र के नौ दिन नारियल की पूजा की जाती है | कोई भी शुभ काम करने से पहले नारियल फोड़ा जाता है | देवी पूजन में नारियल अवश्य चढ़ाया जाता है | शास्त्रों में नारियल को माँ लक्ष्मी का प्रतीक स्वरूप माना गया है इस कारण यह घर में सुख समृद्धि और धन का परिचायक है | इतना महत्वपूर्ण फल यदि भगवान को चढ़ाने पर खराब निकल जायें तो आप के मन में ना जाने कैसे कैसे ख्याल आने लगते है |

                         यदि पूजा में चढ़ाया नारियल खराब निकल जायें तो भयभीत ना हो इसका अर्थ यह नहीं है की भगवान नाराज है बल्कि ऐसा माना जाता है की भगवान ने आपका प्रसाद ग्रहण कर लिया इसलिए नारियल अंदर से खाली या सूखा है और आपकी इच्छित कामना पूर्ण होनी वाली है | इस समय आप जो भी मनोकामना करेंगे उसे आपके इष्ट अवश्य पूर्ण करेंगे | अगली बार जब आप के साथ ऐसा हो तो भयभीत ना हो बल्कि अपने इष्ट से मन ही मन अपनी कामना कहे और एक दूसरा नारियल चढ़ा कर प्रसाद के रूप में भक्त जनो में वितरित कर दे और स्वयं भी ग्रहण करे |

                                                                         यदि आप का चढ़ाया नारियल अच्छा निकलता है तब भी उदास होने की आवश्यकता नहीं ऐसा भी शास्त्रों में शुभ माना गया है इसे सभी में बांटे और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करे आप के इष्ट आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे |

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.