August 20, 2017 Blog

शरीर के अलग अलग अंगो से जानिये व्यक्ति का स्वभाव!

BY : STARZSPEAK

लेखिका : रजनीशा शर्मा

* जिन व्यक्तियों के हाथ अधिक लम्बे होते है वे व्यक्ति अधिक परिश्रमी एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने वाले होते है | ये अपने अलग और समाज से हटकर किये हुए कामो के कारण समाज में अपनी अलग पहचान बनाते

है |

 

* जिन व्यक्तियों की हथेलिया और अंगुलिया अधिक लम्बी होती है वे ईमानदार और सत्य के मार्ग पर चलने वाले होते है ,ये अपनी बात के लिए किसी का भी विरोध करेंगे |

 

* जिन व्यक्तियों के गालो में गठ्ठे पड़ते है वे धनवान होते है और चालाक भी होते है वे किसी भी मुसीबत में पहले से ही तैयार रहने में विशवास रखते है |

 

* जिन स्त्रियों के चेहरे और हाथो में अधिक बाल होते है उनके जीवन में दाम्पत्य सुख कम होता है | वे आपसी विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहते है |

 

* जिन व्यक्तियों के कान में बाल होते है वे दीर्घायु होते है और बुद्धिमान भी होते है |

 

* जिन व्यक्तियों के अंगूठे पर बाल होते है वे बुद्धिमान होते है |

 

* जिन व्यक्तियों के दांतो के मध्य स्थान रिक्त होता है वे वाचाल प्रवृत्ति के होते है और कुटिल होते है |

 

* जिन जातको के दांत सघन होते है वे मजबूत इच्छा शक्ति के स्वामी होते है |

 

* जिन व्यक्तियों की जीभ लम्बी होती है वे सुखी एवं सत्य बोलने वाले होते है |

 

* जिनकी नाक लम्बी होती है वे धनवान एवं कर्मठ होते है |

 

* बात करते समय अधिक पलके झपकाने वाले व्यक्ति एवं चेहरे को छुपाकर बात करने वाले व्यक्ति अविश्वसनीय एवं बात बात पर झूठ बोलने वाले होते है |

 

* जो व्यक्ति मुठ्ठी बनाते समय अपने अंगूठे को बंद कर लेते है वे कमजोर इच्छा शक्ति वाले होते है |