August 23, 2024 Blog

Janmashtami 2024: पूजा के दौरान इन 5 गलतियों से बचें

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

जन्माष्टमी का त्यौहार बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर साल जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) मनाई जाती है, तो आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का बहुत महत्व है। इस शुभ दिन पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भक्त व्रत रखते हैं और भावपूर्ण पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी. 

यह भी पढ़ें - Papankusha Ekadashi: कब है पापांकुशा एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग 

janmashtami 2024

मान्यता है कि इस दिन (Janmashtami 2024) श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में शुभता का भी आगमन होता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर न करें ये गलतियां 
  • जन्माष्टमी व्रत के दिन तामसिक भोजन जैसे- मांस और अंडे, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस शुभ अवसर पर (Janmashtami 2024) महिलाओं को अपने बालों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।
  • इस शुभ दिन पर भूलकर भी गो वंश को परेशान नहीं करना चाहिए, इससे कान्हा जी रुष्ट हो सकते हैं।
  • इस शुभ दिन पर काले रंग के वस्त्रों से दूरी रखनी चाहिए।
  • जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तिथि और समय 

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को दोपहर 03:39 बजे प्रारंभ होगी। वहीं यह तिथि 26 अगस्त दिन सोमवार को दोपहर 2:19 बजे समाप्त होगी। 2024. पंचांग के आधार पर जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) 26 अगस्त को मनाई जाएगी.

भगवान कृष्ण मंत्र

  • कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
  • हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
        हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे 

यह भी पढ़ें - Hartalika Teej 2024: कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, कैसे है हरियाली तीज से अलग 

Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.