हिंदू धर्म में नाग पंचमी को विशेष महत्व दिया गया है। ब्रह्म पुराण में वर्णित है कि भगवान ब्रह्मा ने नागों को नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन पूजा करने का वरदान दिया था। इस तिथि को लेकर कई मान्यताएं हैं, जिनमें से एक यह भी है कि इस तिथि पर रोटी नहीं बनानी चाहिए। आइए जानते हैं इससे जुड़ा धार्मिक कारण।
Nag Panchami: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नाग पंचमी सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष नाग पंचमी का त्योहार 09 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस तिथि पर भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की भी पूजा करने की परंपरा है। रोटी भारतीय व्यंजनों का अहम हिस्सा है, लेकिन नाग पंचमी के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं इसकी वजह.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही इस दिन खेतों में फसलों की रक्षा के लिए नाग देवता की भी पूजा की जाती है। नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन नाग देव की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोटी बनाने वाले तवे को सांप के फन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन चूल्हे पर तवा रखने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा तवे को राहु के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है और नाग पंचमी (Nag Panchami) पर इसका प्रयोग कुंडली में राहु ग्रह के प्रभाव को बढ़ा सकता है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी बनाने से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.