July 24, 2024 Blog

Diwali 2024: कब है दिवाली? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का सही समय

BY : STARZSPEAK

साल 2024 में दिवाली तिथि (Diwali 2024) पर पहली बार प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. इस योग का निर्माण सुबह 10.41 बजे तक है. इसके बाद आयुष्मान योग बनेगा। 2 नवंबर को सुबह 11.19 बजे तक आयुष्मान योग है। इन योगों में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

Diwali 2024: दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और शुभ लाभ दाता भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। लक्ष्मी पूजा तक व्रत रखा जाता है. धन के देवता कुबेर देव की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसलिए दिवाली की तिथि पर भक्ति भाव से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं दिवाली 2024 की तारीख, शुभ मुहूर्त, समय और पूजा विधि। 

यह भी पढ़ें - Kalawa Thread: इन पेड़-पौधों पर कलावा बांधने से मिलते हैं लाभ 

diwali 2024
शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 03:52 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को शाम 06:16 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है, इसलिए दिवाली (Diwali 2024) 1 नवंबर को मनाई जाएगी।

पूजा का शुभ समय

ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली (Diwali 2024) पर लक्ष्मी पूजन का सही समय यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 05:36 बजे से 06:16 बजे तक है। इस दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जा सकती है।

शुभ योग
साल 2024 में दिवाली तिथि (Diwali 2024) पर सबसे पहले प्रीति योग बनेगा, जो सुबह 10:41 बजे तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग बनेगा, जो 02 नवंबर को सुबह 11:19 बजे तक रहेगा। इन योगों में मां लक्ष्मी की पूजा से सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। इस दिन भगवान शिव भी जगत जननी मां पार्वती के साथ प्रदोष काल तक रहेंगे। 

यह भी पढ़ें - Kamika Ekadashi 2024: सावन मास की तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व