April 4, 2024 Blog

StarzSpeak स्पेशल 04th April, 2024 Horoscope: आज का राशिफल

BY : STARZSPEAK

मेष राशिफल:

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। नौकरी बदलना मददागार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वग़ैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे।

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

वृष राशिफल:

कॉफ़ी पीना छोड़ दें, ख़ास तौर पर दिल के मरीज़। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

मिथुन राशिफल:

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। 

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- लाल और मैरून

कर्क राशिफल:

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

सिंह राशिफल:

अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

कन्या राशिफल: 

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। 

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- लाल और मैरून

यह भी पढ़ें - Hanuman Jayanti 2024: साल में दो बार क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती? बड़ी ही खास है वजह

today horoscope
तुला राशिफल

कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप आराम करना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

वृश्चिक राशिफल

आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

धनु राशिफल

अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

मकर राशिफल

मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। 

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद

कुम्भ राशिफल

मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। 

शुभ अंक :- 8

शुभ रंग :- काला और नीला

मीन राशिफल

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठिक हो जाएगा।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

यह भी पढ़ें - Navratri 2024 Kalash Sthapana : 9 अप्रैल से शुरू हो रही है नवरात्रि, इस समय तक करें कलश स्थापना, नोट कर लें पूजा विधि