February 27, 2024 Blog

StarzSpeak स्पेशल 27th Feb, 2024 Horoscope: आज का राशिफल

BY : STARZSPEAK

मेष राशिफल:

आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। 

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

वृष राशिफल:

किसी दोस्त के साथ ग़लतफ़हमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी फ़ैसले पर पहुँचने से पहले संतुलित नज़रिए से दोनों पक्षों को जाँचें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। 

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

मिथुन राशिफल:

चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

कर्क राशिफल:

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। शादिशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

सिंह राशिफल:

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

कन्या राशिफल: 

बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2024 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानें तारीख, महत्व और सरल पूजा विधि

today horoscope
तुला राशिफल

अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपको अपने काम में बहुत बड़ा फ़ैसला लेना पड़ सकता है। समय पर तेज़ क़दम उठाना आपको औरों से आगे ले जाएगा। आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

वृश्चिक राशिफल

अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके करियर में मददगार साबित होंगे। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे।

शुभ अंक :- 8

शुभ रंग :- काला और नीला

धनु राशिफल

मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन ख़ास बनाएंगे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

मकर राशिफल

आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

कुम्भ राशिफल

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफ़ी सराहना मिलेगी। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है।

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

मीन राशिफल

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। 

शुभ अंक :- 1

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर और ऑफिस के लिए बेहद कारगर हैं ये वास्तु टिप्स, इन्हें करने से मिलेगा चमत्कारी लाभ