Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, कुछ ही दिनों में घर में गूंजेगी शहनाई
BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer
Table of Content
धार्मिक परंपरा के अनुसार मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र भी इस दिन के लिए विशेष उपाय बताता है, जिससे विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।
Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस प्रकार मार्गशीर्ष माह में 11 दिसंबर को मासिक शिवरात्रि होती है। इस दिन महादेव और पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए भक्त इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक शिवरात्रि पर इस पूजा से साधक के मनोबल, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र भी इस दिन के लिए खास उपाय बताता है, ताकि अगर शादी में कोई बाधा आ रही हो तो उसे दूर किया जा सके। इन उपायों को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
राशि अनुसार उपाय
मेष राशि के जातकों को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) पर भगवान शिव को नारियल चढ़ाना चाहिए। साथ ही कुंवारी लड़कियों को माता पार्वती को सिन्दूर चढ़ाना चाहिए।
वृषभ राशि के जातकों को कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र और दूर्वा भी चढ़ाएं। इस समय शीघ्र विवाह की कामना करें।
मिथुन राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए जल में बेलपत्र मिलाकर (Masik Shivratri) भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को हरी चूड़ियां अर्पित करें।
कर्क राशि के जातकों को पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल है तो पूजा के समय माता पार्वती को चांदी की पायल या बिछिया चढ़ाएं।
सिंह राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए केसर वाले दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही मदार के फूल और बेलपत्र भी चढ़ाएं।
कन्या राशि के लोगों को जल में बेलपत्र और दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही पूजा के समय 'ओम सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जाप करें।
तुला राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए (Masik Shivratri) भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव को सफेद वस्त्र भी अर्पित करें।
वृश्चिक राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए जल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को श्रृंगार का सामान भी अर्पित करें।
धनु राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के दौरान पांच नारियल चढ़ाने चाहिए।
मकर राशि के जातकों को अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
कुंभ राशि वाले जातक शीघ्र विवाह के लिए (Masik Shivratri) भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। जातक नारियल के पानी से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
मीन राशि के जातकों को शीघ्र विवाह के लिए मासिक शिवरात्रि पर कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इस समय शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer
Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.