October 27, 2023 Blog

StarzSpeak स्पेशल (27th October, Horoscope) : आज का राशिफल

BY : STARZSPEAK

मेष राशिफल:

मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। 

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

वृष राशिफल:

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। 

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

मिथुन राशिफल:

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

कर्क राशिफल:

आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं।

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

सिंह राशिफल:

आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा। 

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी

कन्या राशिफल:

दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। 

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- भूरा और सलेटी

यह भी पढ़ें - Dhanteras 2023: इस साल धनतेरस कब है? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि

today horoscope
तुला राशिफल:

आपके पति/पत्नि की सेहत तनाव और फ़िक्र की वजह बन सकती है। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। 

शुभ अंक :- 7

शुभ रंग :- क्रीम और सफेद

वृश्चिक राशिफल:

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। 

शुभ अंक :- 8

शुभ रंग :- काला और नीला

धनु राशिफल:

गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

मकर राशिफल:

आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा ख़ुशी देंगे, नहीं तो बाक़ी दिन उबाऊ और नीरस गुज़रेगा। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। 

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी

कुम्भ राशिफल:

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। 

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- केसरिया और पीला

मीन राशिफल:

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक :- 1

शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा

यह भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर 100 साल बाद बन रहा महासंयोग, जानें क्या है इस बार का शुभ मुहूर्त