अब तक आपने कई अंगो के अध्ययन से व्यक्ति के स्वभाव को जाना |आइये आज कानो के आकार का अध्ययन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार करते है -
बड़े कान -जिन व्यक्तियों के कान बड़े होते है वे व्यक्ति नियमित एवं संयमित जीवन जीने में विश्वास रखते है ये व्यक्ति दीर्घायु होते है एवं गंभीर होते है ,ये कर्मठ तथा अनुशासन प्रिय होते है |इन्हे व्यवस्थित एवं अनुशासित रहना पसंद होता है |
सामान्य कान -सामान्य अर्थात बड़े कानो से थोड़े छोटे आकर के कान वाले व्यक्ति प्रभावशाली व्यक्तित्व के व्यक्ति होते है| ये विश्वसनीय होते है और अपने मित्रो के प्रिय होते है |और अपने आस पास के व्यक्तियों का ध्यान रखते है|
छोटे कान -यदि किसी व्यक्ति के कान सामान्य से अधिक छोटे हो तो https://rju.parco.gov.ba/ वह व्यक्ति चंचल स्वभाव का होता है और ये व्यक्ति स्वार्थी होते है और अपने काम को सार्थक करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है |
चौड़े कान -जिनके कान सामान्य से अधिक चौड़े होते है वे व्यक्ति अवसर वादी होते है और अपना काम निकालना जानते है |ये काफी सुख सुविधा पूर्ण वातावरण में अपना जीवन व्यतीत करते है |और अपने सजने सवरने में कुछ ज्यादा ही व्यय करते है |
किनारे से उठे हुए कान -
ऐसे व्यक्ति आपराधिक सोच रखते है ,वे विश्वास के योग्य नहीं होते और समय पर धोखा दे जाते है ,ये जीवन में छल का सहारा लेते है |
Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.