April 9, 2020 Blog

प्रेम की दृष्टि से मूलांक की क्या विशेषता होती हैं

BY : Dr. Arjun Shukla – Professional Tarot Reader

Table of Content

प्रेम की दृष्टि से मूलांक की क्या विशेषता होती हैं

ऐसा कहा जाता है कि प्यार की कोई सीमा कोई बंधन नहीं होता ये तो अंधा होता है लेकिन कई बार प्यार में धोखा भी ऐसे लोगों को ही मिलता है जो प्यार पर अंधविश्वास कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप अपने दिल को टूटने से और प्यार में धोखा खाने से खुद को रोक सकते हैं। जी हां, आप मूलांक को जानकर आसानी से अपने प्यार को पा सकते हैं। यदि आपको अपने प्यार का मूलांक मालूम होगा तो आप जान सकते हैं कि आपका प्यार कितनी लंबी यात्रा करने वाला है। चलिए जानते हैं प्रेम की दृष्टि से मूलांक कितना महत्व रखता है।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक जन्‍म तिथि के कुल योग को कहा जाता है, जैसे 11 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा वैसे ही 1 से 10 तक की तिथि में जन्मे लोगों का मूलांक उनकी जन्म तारीख होगी। ठीक वैसे ही तिथि+माह+वर्ष इन तीनों का जोड़ भाग्यांक कहलाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भाग्यांक और मूलांक के योग के अनुसार यदि कोई कार्य किया जाए तो वो सफल होता है फिर चाहे वो प्रेम ही क्यों ना हो।

प्रेम को सफल बनाने के लिए मूलांक 6 होता है। इस मूलांक में 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग आते हैं। 6 मूलांक का स्वामी शुक्र है। इतना ही नहीं, 6 का अंक प्रेम, प्रेम विवाह, आपसी संबंध, वैवाहिक जीवन, संगीत और आपसी सहयोग का अंक माना गया है। 6 मूलांक के लोगों के लिए मंगलवाल, शुक्रवार और वीरवार सबसे शुभ माने गए हैं। प्रेम की प्राप्ति और प्रेम जीवन में सफल होने के लिए 6 मूलांक के लोगों के लिए लाल और काले रंग का प्रयोग करना वर्जित माना जाता है। साथ ही प्रेम की सफलता के लिए इस मूलांक के लोगों को नीला, गुलाबी और आसमानी रंग का उपयोग जीवन में करना चाहिए।

यदि आपका मूलांक 6 नहीं है तो भी चिंता की कोई बात नहीं, आपके मूलांक के मुताबिक, हम आपको बता रहे हैं कि प्रेम की दृष्टि से किस मूलांक का व्यक्ति आपका हमसफर बन सकता है और जीवन में आपको प्रेम में विफलता ना मिले। आप जन्म तिथि से किसी भी व्यक्ति के मूलांक के बारे में आसानी से जान सकते हैं। जैसे –

जन्म तारीख  -                    मूलांक –                       स्वामी

1, 10, 19, 28         -              1              -              सूर्य

2, 11, 20, 29         -              2              -              चंद्रमा

3, 12, 21, 30         -              3              -              गुरू

4, 13, 22, 31         -              4              -              राहु

5, 14, 23                -              5              -              बुध

6, 15, 24                -              6              -              शुक्र

7, 16, 25                -              7              -              केतु

8, 17, 26                -              8              -              शनि

9, 18, 27                -              9              -              मंगल

मूलांक 1 – मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी सूर्य है, ये लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें दूसरों पर काबू पाना बहुत अच्छी तरह से आता है। इन लोगों को अपनी आलोचना बर्दाश्तय नहीं होती। इन्हें किसी भी कीमत पर विजय पाना, जीतना और सबसे आगे रहना पसंद होता है। अंक ज्यो‍तिष के अनुसार, 1 मूलांक का 4 मूलांक के लोगों से तालमेल और संबंध बहुत अच्छा होता है। इनका न सिर्फ एक-दूसरे से आकर्षण बरकरार रहेगा बल्कि आप और आपके साथी हमेशा साथ रह सकते हैं।

मूलांक 2 - मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी चंद्रमा है, ये लोग प्रकाश में रहना अधिक पसंद करते हैं। इस मूलांक के लोग बहुत ही संवेदनशील और नाजुक स्वभाव के होते हैं। ये ना सिर्फ बहुत भावुक होते हैं बल्कि ये बहुत जल्दी प्रेम में धोखा खाते हैं क्योंकि बहुत जल्दी लोगों पर विश्वास कर लेते हैं, ये 9 मूलांक के लोगों की तरफ हमेशा आकर्षित रहते हैं। इस मूलांक के लोगों को 7 मूलांक के लोगों के साथ प्रेम करने से जीवन और प्रेम की दृष्टि से सफलता मिलेगी।

मूलांक 3 - मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी गुरू है, ये लोग बहुत अधिक चंचल होते हैं। ये न सिर्फ खुश मिजाज होते हैं बल्कि बहुत ही आशावादी होते हैं। यदि आप सिर्फ प्रेम करने की दृष्टि से देखेंगे तो 9 मूलांक से इनका तालमेल सबसे अधिक होता है लेकिन सिर्फ आकर्षण की दृष्टि से 3 और 6 मूलांक बेहतर है।

मूलांक 4 – मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी राहु है, ये लोग बहुत फूंक-फूंककर कदम आगे रखते हैं। बिना सोच-विचार के ये लोग कोई भी कार्य नहीं करते हैं। ये अपनी योजनाएं खुद बनाते हैं और उन पर अमल करते हुए आगे बढ़ते हैं। इस मूलांक को प्रेम में सफलता 1 मूलांक वालों के साथ मिल सकती है।

मूलांक 5 – मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी बुध है, ये लोग आसानी से अपने आपको किसी के भी अनुरूप ढाल लेते हैं लेकिन ये किसी दूसरे को खुद की तरह बनाने में भी पीछे नहीं है। ये किसी भी मूलांक के साथ अपना जीवन और प्रेम जीवन बिता सकते हैं। इनकी समझदारी के कारण इन्हें आसानी से जीवन में सफलता मिलती है।

मूलांक 6 – मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी शुक्र है, शुक्र ग्रह यूं भी प्रेम विवाह, वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों की प्रगाढ़ता के लिए जाना जाता है। यदि मूलांक 6 का मूलांक 9 से प्रेम संबंध होता है तो इन्हें जीवन में सफलता मिलती है।

मूलांक 7 – मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी केतु है, ये लोग नए काम करने में अधि रूचि रखते हैं। आध्यात्मिक रूप से 7 नंबर को भाग्य शाली माना जाता है। 7 फेरे, 7 दिन, 7 रंग ये सभी 7 पर ही खत्म होते हैं। रिश्ते में इस मूलांक के व्यक्तियों को बहुत ईमानदार माना जाता है। मूलांक 2 के साथ इनका प्रेम सदाबहार रहता है।

मूलांक 8 – मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी शनि है, ये लोग अपनी उम्र से बड़ा व्यवहार करते हैं। इनमें स्थिरता और बड़प्पन होता है। मूलांक 4 और मूलांक 2 के साथ इनका जीवन बेहतर होता है।

मूलांक 9 – मूलांक एक के ग्रहों का स्वामी मंगल है, ये लोग बेहद आत्मविश्वासी होते हैं और आसानी से गुस्सा भी हो जाते हैं। मूलांक 3 और 6 प्रेम की दृष्टि से इनके लिए बेहतर है।  

Author: Dr. Arjun Shukla – Professional Tarot Reader

Dr. Arjun Shukla, a tarot expert with 10+ years’ experience, offers intuitive guidance through tarot symbolism, helping individuals find clarity, direction, and confidence in life’s challenges.