August 20, 2019 Blog

सूर्य की शुभता के लिए उपाय, मंत्र और दान सामग्री की प्रक्रिया

BY : STARZSPEAK

Table of Content

हिन्दू धर्म में सूरज को देवता का दर्जा दिया गया। सूर्य हर समय प्रत्यक्ष रहने वाला देवता है। पुराणों में सूर्य को इस सृस्टि की आत्मा कहा गया है क्योंकि सूर्य के बिना जीवन की कल्पना करना बिलकुल गलत होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूरज का महत्वपूर्ण स्थान है। इनके पिता का नाम महर्षि कश्यप और माता का नाम अदिति था। इनकी दो पत्नियां थी एक का नाम संज्ञा और दूसरी का नाम छाया था। इनके एक पुत्र का नाम शनिदेव तथा दूसरे पुत्र का नाम यमराज और कुछ विद्वानों के तर्क या महाभारत के प्रमाण के आधार पर कर्ण को भी सूर्य पुत्र माना जाता है कि सूर्य देव एक सात घोड़ों वाले रथ पर सवार हो कर इस दुनिया का के चारों तरफ घूम रहे है। इन घोड़ों का रंग अलग अलग है और जब आकाश में इंद्रधनुष बनता है तो विद्वानों का कहना है कि ये सूर्य के सात घोड़े है। 

Read more- जानिए आपके पसंद के रंग के अनुसार कैसी है आपकी मनोदशा

सूरज अपनी रौशनी की चमक जैसे, लोगो की किस्मत को चमकता हुआ बना देता है। ऐसा कहना है सूरज की पूजा करने वाले लोगो का। आज हम आप को बताने जा रहे है कि आप कैसे सूरज की पूजा करे ताकि आप की किस्मत चमक सके।


आज कलयुग का युग चल रहा है। इस युग में आदमी को बाकी युगों की तुलना में ज्यादा तप करना पड़ता है। हम आप को इस लिए कुछ ऐसे मंत्र बता रहे है जिनका जाप करने से, आप की किस्मत कुछ ही दिनों में बदल जाएगी।


  1. ' घृणि: सूर्याय नम:'
  2. ' हृां हृीं हृौं : सूर्याय नम:'
  3. ' घृणिं सूर्य्य: आदित्य
  4. ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।
  5. ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: 
  6. ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं  
  7. ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः  

ये ऐसे कुछ मंत्र है जिनका जाप करने से आप के सभी दुःख दूर हो जायेंगे। जितना भी हो सके जल्दी उठे और सूर्य देव के दर्शन करके सूर्य नमस्कार का योग करें। ऐसा करने से आप को हर काम में सफलता बहुत ही जल्दी मिलेगी। सूर्य उदय के समय उठना वैसे भी अच्छा माना गया है क्योंकि इस समय मन बहुत शांत होता है और आप जो भी काम करते हो उस में आप का पूरा ध्यान होता है | कुछ लोग  देर रात की पढ़ने की जगह सुबह सुबह उठ कर पढ़ने की कोशिश करते है। ऐसे लोगो का कहना है कि सुबह सुबह पढ़ा हुआ जल्दी याद हो जाता है, रात को नींद के कारण पढ़ा लिखा जल्दी भूल जाता है।


सूर्य देवता को खुश करने के लिए क्या क्या दान करे?

  • सूर्य देवता को खुश करने के लिए दान सामग्री लाल वस्त्र, गुड़, माणिक्य, गेहूं, लाल पुष्प, केसर, स्वर्ण आदि। सारी सामग्री को लाल वस्त्र में बांध कर उसकी पोटली बनाए उसके बाद उसे मंदिर में अर्पित करे या बहते जल में प्रवाहित करें। यह दान करने का समय सूर्योदय ही होना चाहिए। इस बात का खास ख्याल रखा जाए। जब आप घर में हवन करवाए तो उसमे आक का होना अनिवार्य है।
  • जब आप ने सूर्य स्नान करे हो तो इलायची, केसर, रक्त चंदन, मुलेठी, लाल पुष्प मिश्रित जल से ही करे। इस तरह सूर्य स्नान करने से शरीर और मन दोनों तरो ताज़ा हो जाते है।

सूर्य देवता के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए उपयोगी उपाय


सूर्य देवता के अशुभ प्रभाव को काम करने के लिए आप 250 ग्राम गुड़ रविवार को जल में प्रवाहित करे। रविवार वाले दिन, दिन छिपने से पहले रात्रि भोज कर ले। इस भोजन में नमक बिलकुल भी ना हो। लाल रंग के कपड़े कदापि धारण ना करे। दिन में ज्यादा देर तक ना सोए, ऐसा करने से आप के जीवन में आलस्य आता है और आप कभी भी अपने जीवन में सफल नहीं हो सकते है। अगर आप सुबह सुबह किसी भूखे को खाना देते है तो उस से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है। यह उपाय आप के जीवन में सब से जल्दी ख़ुशी ले कर आएगा।


मैं सूर्य के देवता होने की, या इन उपायों के प्रभाव के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूँ। जो भी करे सोच विचार कर करे।

धन्यवाद आप सभी का मेरा लेख पढ़ने के लिए।

Read More- शनि अपने पिता सूर्य से क्यों नाराज़ रहते थे