July 8, 2019 Blog

सपनों में शनि को देखने का क्या मतलब होता है

BY : STARZSPEAK

शनि देव जिसके ऊपर प्रसन्न हो जाते हैं उसे किसी भी बात का भय नहीं रहता है| लेकिन, शनि देव के रुष्ट हो जाने पर सारी विपत्तियाँ आप पर ही मँडराने लगतीहैं| अगर शनि देव आपके ऊपर प्रसन्न हैं या फिर आपसे नाराज हैं तो इसका संकेत वो आपको कई तरीकों से दे सकते हैं|  अगर आप ने सपने में शनि देव को देखाहै तो इसके कई सार मतलब हो सकते हैं|

 

काले भैंसे पर सवार शनि देव

अगर आप सपने में शनि देव को काले भैंसे पर सवार हुआ देखते हैं तो यह आपके लिए ठीक नहीं है| इसका मतलब यह है कि आपके ऊपर कोई बड़ी विपत्ति आनेवाली है|  काले भैंसे के साथ शनि देव का रूप दिख जाने पर इसे आम बातों में न लें और जल्द से जल्द इसका उपाय करें|

शनि देवता के मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं| नहीं फिर, शनिवार के दिन व्रत रखें|  अगर सपने में शनि देव का भैंस आपको दिखाई देता है लेकिन शनि देव नजरनहीं आते हैं तो इसका मतलब आपके परिवार के किसी सदस्य पर दुर्घटना होने वाली है| 

अगर ऐसा होता है तो आप शनि देव से अपने परिवार के सदस्य की तरफ से क्षमा-याचना कर सकते हैं|

 

कौए के साथ शनि देव

अगर आप शनि देव को उनके वाहन कौआ के साथ देखते हैं तो इसका मतलब आपका भाग्य खुल गया है और आप जल्द ही पैसों की कमी से निकलने वाले हैं| कौआ शनि देव का वाहन माना जाता है और कौए के साथ शनि देव का चेहरा शुभ म|न| जाता है|

 

इसके अलावा यदि आप केवल कौए को दाना चुगते हुए देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत है| अगर ऐसा सपना दिखाई देता है तो शनि देव की पूजा-अर्चना करते रहेंऔर उन्हें प्रसन्न रखने का प्रयास करें|

इससे आपके जीवन में शनि देव की अच्छी दृष्टि बनी रहेगी और आप हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करेंगे|

 

मंदिर में शनि देव

सपने में अगर आप शनि देव को मंदिर में देखते हैं या फिर उनकी मूर्ति देखते हैं तो इसका मतलब आप शनि देव की पूजा ठीक तरह से नहीं कर रहें हैं| अगर आप मंदिर में खुद को शनि देव की पूजा करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब शनि देव आपकी इबादत से खुश नहीं हैं और इसी बात का संकेत वे आपको दे रहें हैं| 

ऐसा सपना देखने पर रोजाना सही समय में शनि देव की पूरे विधि से आराधना करना शुरू कर दीजिये| शनि देव आपके ऊपर दुबारा प्रसन्न हो जाएंगे|

 

गिद्ध में विराजमान शनि

अगर शनि देव गिद्ध में बैठे हुए नजर आते हैं तो इसका मतलब आपके साथ बहुत बड़ी दुर्घटना होने वाली है| ऐसे में आपको शनि देव को प्रसन्न करने के लिए झूठनहीं बोलना चाहिए और शनि देव को हर शनिवार सरसों के तेल का स्नान करवाना चाहिए|

 Read more - शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है तिल का तेल

हाथी में सवार शनि

यदि शनि देवता हाथी में सवार हैं तो आपके ऊपर से साढ़ेसाती खत्म होने वाला है|  हाथी पर शनि देव लक्ष्मी माता के साथ आते हैं| इसका मतलब आपको धनलाभ भी होगा| अब आपकी कुंडली में मौजूद सारी बुरी शक्तियों का अंत होने वाला है|