May 31, 2018 Blog

हाथ से गिरने पर कौन सी वस्तु देती है क्या संकेत!

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखक: सोनू शर्मा

भारत में बहुत प्रकार के शुभ एवं अशुभ विचारो को माना जाता है | यह परम्परा भारत में प्राचीन काल से ही प्रचलित है | भारत में ही नहीं वर्ण विश्व के लगभग सभी भागो में अपनी अपनी मान्यताये और शुभ अशुभ विचार प्रचलित है आइये आज हम  जानते है की यदि हाथ से कोई वस्तु गिर जाए तो उसका ज्योतिष में क्या अर्थ समझा जाता है -


1 - जल से भरा पात्र यदि आपके हाथ से छूट जाये तो इसका अर्थ है की भविष्य में आप किसी रोग से पीड़ित होने वाले है |

2 - यदि आपके हाथ से तेल से भरा पात्र या कुछ मात्रा में तेल पृथ्वी पर गिर जाए तो समझ लेना चाहिए की भविष्य में आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है |


3 - अचानक यदि आप के हाथ से कोई पूजन सामग्री गिर जाए तो यह एक अशुभ संकेत समझा जाता है इसका अर्थ है की जो मनोकामना आप मन में रख कर ईश्वर का ध्यान कर रहे है वह शीघ्र पूर्ण होने वाली नहीं |


4 - यदि आपके घर में दूध बहुत गिर रहा है या उबल रहा है तो सावधान रहे आपके पारिवारिक संबंधो में वैमनस्य होने वाला है परिवार के लोगो के स्वास्थ्य हानि की भी संभावना बढ़ जाती है | और व्यक्ति मनोविकार से पीड़ित हो जाते है | धन हानि भी होना सम्भव है | इसलिए घर की महिलाओ को दूध उबालते  समय इसका विशेष ध्यान रखे की की वह उबल कर जमीन पर ना गिरे | कभी यदि धोखे से ध्यान देने के बाद भी दूध उबल जाए तो यह एक अच्छा संकेत भी समझा जाता है इसका अर्थ है की आपको घर से जुडी कोई अच्छी खबर मिलने वाली है |


5 - यदि किसी सुहागन स्त्री के हाथ से सिन्दूर गिर जाए तो ज्योतिष के अनुसार  इसका अर्थ  है की उस स्त्री के पति को  मुसीबतो का सामना करना पड़ सकता है |


6 - यदि आपके हाथो से कालीमिर्च गिर जाए तो ज्योतिष में इसका अर्थ है की आपसे किसी प्रिय का संबंध विच्छेद होने वाला है |


7 - अक्सर हम कपड़े टांगते या झाड़ते समय पैसो को गिरा देते है ऐसा ना होने दे ऐसा होने इसका अर्थ है की भविष्य में आप किसी आर्थिक नुक्सान को झेलने  वाले है यह आवश्यक नहीं की वह कोई बड़ा नुक्सान ही हो | धन तो धन है मेहनत से कमाया हुआ एक रुपया भी कीमती होता है | धन को उठाकर तुरंत माथे से लगाए | इससे आप का आर्थिक नुकसान से बचाव होगा |


8 - यदि हाथ से नमक गिर जाए तो यह आपके प्रेम संबंधो के लिए अच्छा नहीं है | यह जीवन में राहु के नकारात्मक  प्रभाव को बढ़ा देते है |इससे यह समझना चाहिए आप अस्वस्थ्य भी हो सकते है |


9 - यदि आप के घर में अधिकतर  खाद्य पदार्थ गिर रहे है तो समझ लीजिये की धन की देवी माँ लक्ष्मी आपसे रुष्ट है |


10 - यदि आपके हाथ से अक्सर बर्तन छूट कर गिर जाते है तो घर में कलह एवं झगड़े का वातावरण बना रहता है |  


11 - यदि घर से निकलते समय घी का पात्र , अनाज ,जल या दूध किसी शुभ वस्तु से भरा पात्र   आपके हाथ से छूट जाए तो सावधान हो जाए की बाहर कुछ अशुभ घटित होने वाला है |
Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.