लेखिका : रजनीशा शर्मा
अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से शनि का वक्री प्रभाव सभी राशियों पर पड़ रहा है आइये जानते है क्या होगा इसका परिणाम -
मेष राशि -
प्रथम राशि मेष राशि में शनि भाग्य स्थान पर विराजमान है | इस कारण सफलता के लिए अधिक पयास करने होंगे | भाग्य पर नहीं कर्म पर विश्वास करे | जीवन में गति की कमी महसूस होगी | आर्थिक लेन देन में सावधानी बरते | मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त ना होने पर निराश ना हो मेहनत का साथ ना छोड़े | आपसी टकराव से बचे एवं शांत रहने का प्रयास करे |
वृषभ राशि -
अपने कार्यस्थल पर सावधानी बरते | धैर्य से काम ले और शांत रहे वरना गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते है | जीवनसाथी का ध्यान रखे और क्रोध ना करे | धन हानि हो सकती है | संतान की और से चिंतित हो सकते है |
मिथुन राशि -
वक्री शनि आपके दाम्पत्य जीवन को क्रूर दृष्टि से देख रहा है | सावधान रहे और पार्टनर से बहस में ना पड़े | कोर्ट कचहरी के चक्कर में भी पड़ सकते है | आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है उदर का विशेष ध्यान दे | धैर्य पूर्वक कार्य करे और क्रोध से दूर रहे | शनि देव न्याय और कर्म के देवता है इस समय को मेहनत और ईमानदारी से व्यतीत करे |
कर्क राशि -
आपको रोग एवं शत्रुओ से सावधान रहने की आवश्यकता है | ये अचानक ही आपके जीवन में आ कर आपको परेशान कर सकते है | यात्रा में सावधानी बरते | हनुमान चालीसा का रोज पाठ करे या सुंदर कांड हर मंगलवार एवं शनिवार अवश्य पढ़े | अपने आत्मबल को कम ना होने दे ईश्वर पर विश्वास करे | खर्चे बढ़ेंगे आमदनी कम होगी |
सिंह राशि -
धन का आभाव बना रहेगा जमा किया हुआ धन भी खर्च हो सकता है | किसी को उधार ना दे | वैवाहिक जीवन में भी उथल पुथल दिखाई दे रही है | जीवन साथी से सहयोग प्राप्त नहीं हो पायेगा | संतान पक्ष की और से चिंतित हो सकते है |खर्चो पर कंट्रोल करे क्योकि लाभ के अवसर हाथ से जा सकते है |
कन्या राशि -
कन्या राशि वालो को मात्र पक्ष की और से चिंता हो सकती है माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखे | माता से वाद विवाद भी हो सकता है | शनि देव आपके लिए कुछ राहत लेकर आये है किसी प्रकार की बिमारी में आपको राहत मिल सकती है साथ ही शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे | किन्तु कार्यो में सतर्क रहे अड़चने आ सकती है |
तुला राशि -
कार्यो की पूर्ति के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा | घर परिवार में कलह के भी योग बन रहे है | भाई बहनो से किसी बात को लेकर बहस बढ़ सकती है व्यर्थ वाद विवाद में ना पड़े | प्रतियोगी परीक्षाओ में अपेक्षाकृत परिणाम नहीं प्राप्त होंगे | धन हानि से बचे | वैवाहिक जीवन में चिंताए बढ़ सकती है | सोच समझ कर ही धन का निवेश आदि करे | खर्चे बढ़ सकते है | मित्रो के भेष में शत्रु से सावधान रहे |
वृश्चिक राशि -
मात्र पक्ष का ध्यान रखे | पैतृक सम्पत्ति में विवाद हो सकता है | यात्रा का योग है और वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है | लाभ में कमी होती दिख रही है | खर्चो पर नियंत्रण रखे | वाहन का इस्तेमाल सतर्कता से करे |
धनु राशि -
जीवन साथी से मतभेद हो सकते है | घर गृहस्थी में अशांति का वातावरण बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम प्राप्त ना होने से मन अशांत रहेगा | कोर्ट कचहरी से दूर रहने का प्रयास करे | घर और बाहर दोनों ही स्थानों पर विशेष ध्यान रखने और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है |
मकर राशि -
बुरी संगत और बुरी आदतों से दूर रहे अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है | धन के अपव्यय और जोखिम भरे निवेशों से बच कर रहे | अज्ञात शत्रु आपकी चिंताओं को बढ़ा सकते है | भाग्य की बजाय कर्म पर अधिक ध्यान दे |
कुम्भ राशि -
इस समय लाभ के आसार कम ही नजर आ रहे है | सेहत का ध्यान रखे | घर , शिक्षा और संतान की और से चिंताए सता सकती है | यात्रा पर सम्भल कर जाये | जीवन साथी से बहस हो सकती है | क्रोध ना करे |
मीन राशि -
आपके कार्यो में विलम्ब हो सकता है | घर और बाहर अत्यधिक भार वहन करना पड़ सकता है | पैतृक सिख का आभाव हो सकता है | माँ के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे | वैवाहिक जीवन भी कलह पूर्ण हो सकता है | जीवन साथी का सहयोग नहीं मिलेगा | खर्चे भी बढ़ सकते है |सेहत का भी ध्यान रखे |
Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.