January 31, 2018 Blog

जानिए स्त्रियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष 2018!

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा

स्त्री हर रूप में घर को स्वर्ग बना देती है | जब वो बेटी होती है तो घर के हर कोने को अपनी मुस्कान और चंचलता से भर देती है | और जब वो विवाह कर दुसरे घर जाती है तो उस घर के हर व्यक्ति के जरूरतों का ध्यान रखती है और कोमल एवं चंचल बेटी से जिम्मेदार और एक मजबूत स्त्री बन जाती है | ऐसे में अगर सबसे अधिक प्यार और देखभाल की जरूरत किसी को है तो वो आपके घर की बहू और बेटी ही है आइये जानते है कैसा होगा घर की आधार शिला कही जाने वाली महिलाओ का यह वर्ष -

 

मेष राशि -

मेष राशि की महिलाये महत्वाकांक्षी , स्वाभिमानी एवं कार्यकुशल होती है | अपने इन्ही गुणों के कारण ये प्रायः अच्छी पत्नी सिद्ध होती है | इस राशि का स्वामी मंगल है अतः ये स्त्रियाँ साहस और उत्साह से भरी होती है | इन्हे अपने चरित्र की निर्मलता पर अधिक ध्यान देना चाहिए यही इनकी शक्ति होती है | इस वर्ष कोई भी कार्य सोच समझ कर ही करे | प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे किन्तु यदि आप अविवाहित है तो प्रेम में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखे | विवाह मान मर्यादा और समाजिक दायरे में ही करे | अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है | नवंबर  में प्रेम संबंध टूटने का भी भय है |

                                                आपका शुभ रंग लाल एवं गुलाबी है एवं आपके शुभ अंक 1 एवं 9 है |

 

वृष राशि -

आप का यह वर्ष आपके लिए प्रेम एवं सुख का संदेश लेकर आया है किन्तु आपके उत्तम यही रहेगा की आप प्रेम में खुद को बहने देने की बजाय अपने भविष्य की योजनाए बनाये और उसके लिए पूर्ण प्रयास करे | शिक्षा को अपना प्रथम उद्देश्य बनाये | अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है | किसी पर भी इतना विश्वास ना करे की कोई आप का फायदा उठा ले | सितंबर के बाद विवाहित महिलाओं को अपने दाम्पत्य जीवन को बनाये रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे | धैर्य , संयम एवं दूरदर्शिता से काम ले |

                                                                                                  आपके लिए पीला ,लाल एवं श्वेत रंग शुभ रहेगा | चांदी के आभूषण आपके चंद्र को मजबूत कर आपके दाम्पत्य जीवन को मजबूत बनाएगा | गाय को चारा खिलाये |

 

मिथुन राशि -

इस वर्ष अविवाहिता के विवाह का योग है | विवाहितो के जीवन में कुछ खट्टी मीठी नोक झोक हो सकती है इससे निराश ना हो अपने जीवन साथी पर विश्वास बनाये रखे नकारात्मक विचारो से दूर रहे कोई भी ऐसा कार्य  ना करे इससे बाद में पछतावा हो | विवादों से दूर रहने का प्रयास करे सबकी सहमति से समाधान अवश्य मिलेगा | अधिक परेशानी होने पर पन्ना रत्न धारण करने से लाभ होगा | आपका दृण स्वभाव आपको परेशानी  में भी डाल सकता है |

आपका शुभ रंग  हरा है |

 

कर्क राशि -

आपका यह वर्ष सामान्य फलदायी रहेगा | आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे | परिवार एवं धन संबंधी समस्या हो सकती है | छोटी छोटी बातो पर कलह हो सकती है | किन्तु आपको धैर्य से काम लेना होगा |पति से तकरार छोड़ कर उनसे वैचारिक ,व्यवहारिक एवं निजता का तालमेल बनाये रखे | अपने संयम का परिचय देते हुए अपने कार्य पर ध्यान दे | प्रेम संबंधो के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा | आपके शुभ रंग लाल एवं श्वेत है |

 

सिंह राशि -

इस वर्ष आपको दुसरे व्यक्तियों की बात सुनने एवं समझने की आदत डालनी होगी अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है | संबंधो में सामंजस्य एवं तालमेल बनाये रखे | व्यर्थ में किसी से ना उलझे बातो को दरकिनार करना सीखे | धन संबंधी मामलो में यह वर्ष उत्तम फलदायी रहेगा | यह वर्ष प्रेम सबंधो एवं प्रेम विवाह के लिए अनुकूल रहेगा | किंतुयदि आवेग में आकर कुछ अनैतिक करेंगे तो शनि के कोप से बच नहीं पाएंगे | आपका शुभ रंग पीला श्वेत एवं लाल है |

 

कन्या राशि –

आपके लिए यह वर्ष मिला जुला फल देने वाला रहेगा | इस वर्ष आपको भ्रम और विवाद की स्थिति से दूर रहना चाहिए | छोटी छोटी बातो पर किसे से भी बहस ना करे | घर में सुख शान्ति बनाये रखे | सितंबर के बाद का समय भ्रम के बादलो के छटने का समय है | घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है | जल्दी ही किसी पर भी विश्वास ना करे | धैर्य और  बुद्धि का परिचय दे और सावधान रहे | भगवान गणेश की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होगा | आपका शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 3 एवं 8 है |

 

तुला राशि -

इस वर्ष प्रेम संबंधो में पड़ कर गलत कार्यो में लिप्त होने के पूर्ण संकेत मिल रहे है | आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है | इस वर्ष संबंध बिगड़ने की संभावना है | संतान पक्ष से भी विवाद मिल सकता है | धन सम्पत्ति में लाभ के योग मिल रहे है | परिवार के लोगो के सुख में वृद्धि होगी | इस वर्ष विवाह भी हो सकता है | शुभ की प्राप्ति के लिए माँ संतोषी की पूजा अर्चना करे | आपका शुभ रंग श्वेत है एवं शुभ अंक 6 है |

 

वृश्चिक राशि -

क्रोध ना करे और अपने प्रिय से झगड़े को प्रेम पूर्वक सुलझाए | जल्दबाजी ना करे और धैर्य बनाये रखे | उम्मीद का साथ ना छोड़े | धन की कमी नहीं होगी | आर्थिक लाभ के संकेत है | संबंधियों से सहयोग एवं शुभ समाचार मिल सकता है | संतान पक्ष मजबूत होगा एवं निःसंतान को संतान प्राप्ति योग है | प्रेम संबंधो में सफलता मि

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.