December 12, 2017 Blog

मूलांक से जाने कैसा होगा आपका आने वाला वर्ष 2018!

BY : STARZSPEAK

लेखिका : रजनीशा शर्मा

मूलांक 1 -

मूलांक एक का स्वामी सूर्य होता है यह वर्ष मूलांक 1 के लोगो के लिए यह वर्ष उत्तम फल देने वाला होगा | परिवार में सुख में वृद्धि होगी | स्वास्थ्य उत्तम होगा | अविवाहित लोगो के लिए विवाह के योग बनेंगे | यह वर्ष सभी  दृष्टि से आपके लिए सुखद एवं स्वास्थ्य वर्धक होगा | नौकरी पेशा में लाभ होगा | आपके लिए गुलाबी एवं चमकदार रंग शहभ फलदायी रहेंगे |

 

मूलांक 2 -

 इस अंक का स्वामी चंद्र है और इस वर्ष का स्वामी मंगल है | दोनों ग्रहो की निकटता आपके लिए उन्नति एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी | यह वर्ष आपको उत्साह एवं जोश से भर देगा | आपकी प्रकृति शांत एवं कलात्मक है | इस वर्ष आपके जीवन एवं आपकी प्रतिभा में निखार आएगा | अनेक नए अवसर इस वर्ष आपका इन्तजार कर रहे है | शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी | परिवार में खुशिया आएँगी | आपका शुभ रंग केसरिया है |

 

मूलांक 3 -

अंक 3 का स्वामी गुरु है | इस वर्ष मित्रो से लाभ के संकेत बन रहे है | नौकरी एवं व्यापार में परिवर्तन हो सकता है कुछ नए कार्य प्रारम्भ कर सकते है | आप अपनी प्रतिभा से नए अवसर प्राप्त करेंगे | शत्रुओं पर विजय प्राप्त  होगी |इस वर्ष  आपका उत्साह एवं सुख बढ़ेगा | दाम्पत्य जीवन सुखद होगा | लाल रंग इस वर्ष आपके लिए शुभ रंग रहेगा |

 

मूलांक 4 -

अंक 4 का स्वामी राहु होता है | वैसे तो आप अपने अपरिवर्तित स्वभाव के लिए ही जाने जाते है किन्तु इस  वर्ष आपके जीवन में कई परिवर्तन होने वाले है | इस वर्ष आपको उत्साह या अधिक आत्मविश्वास के कारण कुछ नहीं करना चाहिए यह आपको परेशानी में डाल सकता है | वैसे तो आप अपने मन के मुताबिक ही चलते है किन्तु इस वर्ष थोड़ा सोच समझ कर कार्य करे और बेवजह झगड़ा मोल ना  ले | व्यापार में सावधानी से एवं सतर्क हो कर कार्य करे | कूटनीति ही आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सहायता करेगी |आपका शुभ रंग है आसमानी | गहरे रंगो का प्रयोग ना करे |

 

मूलांक 5 -

  अंक 5  के व्यक्तियों स्वामी बुध होता है | ये अपने ग्रह के समान ही चंचल स्वभाव के होते है | यह वर्ष आपके लिए समान फलदायी रहेगा | पुरानी समस्या के समाधान के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा | पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा | संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा | नौकरी एवं व्यापार में सफलता प्राप्त होगी |अविवाहितों के विवाह का योग है | दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा | आपका शुभ रंग है हरा एवं ऑरेंज |

 

मूलांक 6 -

   अंक 6 का स्वामी शुक्र है | यह वर्ष आपकी भावनाओ को प्रभावित करेगा | अपनी प्रेम भावना पर नियंत्रण रखे अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है | कोई भी अनैतिक कार्य ना करे अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते है | प्रयासों का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा | विवाह के योग बन रहे है | नौकरी में पदोन्नति के योग है | धन का लेन देन ध्यान से करे | दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा | आपका शुभ रंग चमकीले रंग है |

 

मूलांक 7 -

   मूलांक सात का स्वामी राहु है | यह वर्ष आपके जीवन में उत्साह एवं आंनद भर देगा | आपके कार्य तीव्र गति से पूर्ण होंगे और आपके प्रयास सफल होंगे | किन्तु आपके कार्य की निरंतरता बनाये रखे तभी प्रयास सफल होंगे | अपने सीनियर्स से लाभ के संकेत है | यह वर्ष आपको लाभ ही लाभ देगा |

 

मूलांक 8 -

  मूलांक 8  का स्वामी शनि है | यह वर्ष आपके कार्यो में रुकावट पैदा कर रहा है | उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी | आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी | अपने कार्य पूरी सावधनी से करे | सभी कार्य बिना सोचे समझे एवं अपने बड़ो की सलाह के बिना ना करे | स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे एवं बिना आवश्यकता किसी से ना उलझे |नौकरी एवं व्यवसाय में शत्रुओं से बच कर रहे | आपका शुभ रंग नीला एवं हरा है |

 

मूलांक 9 -

  मूलांक 9 का स्वामी मंगल है और इस वर्ष का स्वामी भी मंगल ही है | आपको इस वर्ष का पूरा लाभ उठाना चाहिए समय आपके पूरी तरह अनुकूल है | प्रगति , उन्नति एवं सफलता आपजे द्वार पर दस्तक दे रही है इस अवसर को अपने हाथ से जाने ना दे और अपने कार्यो को तेज गति एवं बिना आलस्य के करे | स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | विवादों के हल निकलेंगे | अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे | परिवार एवं मित्रो का पूर्ण सहयोग मिलेगा | आपका शुभ रंग लाल है|