October 13, 2017 Blog

अंक विज्ञानं के अनुसार नाम का महत्व!

BY : STARZSPEAK

लेखिका: रजनीशा शर्मा

          अंक -

                 A =1  B =2  C =3  D =4  E =५

                 F =8   G =3  H =5  I =1   J =1

                 K =2   L =3  M =4  N =5  O =7

                 P =8   Q =1  R =2  s =3   T =4

                 U =6   V =6   W =6  X =5  Y =1

                                     Z =7

31  यौगिक अंक -

31 विचार संतुलन ,पुनरालोकन और अपने सहयोगियों  से मानसिक स्तर में ऊंचा होने का सूचक है | इस अंक के व्यक्ति सदैव आत्मविश्वाशी  होते है | इस अंक का प्रभाव व्यक्ति के सोचने पर निर्भर करता है | इसलिए इस अंक को भाग्यशाली या भाग्यहीन नहीं कहा जा सकता |

 

32 यौगिक अंक -

32 के अंक को जादुई शक्ति प्राप्त है | यह अंक व्यक्तियों और राष्ट्रों के मिश्रण का अंक है | इस अंक  है | इस अंक का व्यक्ति यदि अपनी एक राय कायम रखे या स्वयं निर्णय ले तो वह सफलता प्राप्त कर सकता है | यदि ऐसा नहीं करेगा तो उसकी योजनाओ को कार्य  रूप देने में दूसरो कि जिद्द और मूर्खता के कारण रूकावट उत्पन्न होगी| भविष्य कि योजनाओ कि गणना हेतु यह एक भाग्यशाली अंक है |

 

33  यौगिक अंक -

33  अंक के  व्यक्तियों  की स्वयं की कोई क्षमता नहीं होती | यह एक भाग्यशाली अंक है और व्यक्ति की योजनाओ को कार्य रूप में परिणत करने में उच्चाधिकारियों द्वारा हर प्रकार की सहायता मिलने का संकेत देता है | इस  अंक के लोगो को पारिवारिक लोगो का सहयोग मिलता है |यह प्रेम का सूचक है|

 

34 यौगिक अंक -

यह अंक शक्ति  का सूचक है | इसे लाभदायक अंक  नहीं माना जाता है क्योकि यह परेशानियों क बाद सफलता प्राप्त करने का  सूचक है | व्यक्तियों और वस्तुओ के लिए यह लाभ का सूचक है |

 

35 यौगिक अंक -

यह अंक दुर्भाग्य का सूचक है | इस  अंक के व्यक्ति  जुए की लत ,बुरी संगत और बुरी सलाह से विनाश की और बढ़ जाते है | इस अंक के लोगो  की बुरी संगत और बुरी सलाह से बचना चाहिए |  यह अंक भाग्यशाली अंक नहीं है |

 

36 यौगिक अंक-

यह अंक  अच्छा अंक है | जो शक्ति प्राप्त करने का सूचक है | इस अंक क लोगो को राज्य योग प्राप्त होता है| इस अंक के लोगो को कार्य करने से अच्छे फल प्राप्त होते है | यह अंक बुद्धि का बी सूचक है | इस अंक के लोगो को अपने अच्छे  फल प्राप्त करने के लिए अपने कार्यो को और विचारो को खुद ही रूप देना चाहिए | यह भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा अंक है |

 

37 यौगिक अंक -

यह अंक अपनी विशिष्ट क्षमता रखता है | यह प्रेम का सूचक है | इस अंक के लोग बहुत भाग्यशाली होते है | इस अंक के व्यक्ति विपरीत सेक्स के व्यक्तियों से अभिन्न मैत्री  का सूचक अंक है | सभी प्रकार के सहयोग हेतु यह अंक लाभकारी है| यह एक भग्यशाली अंक माना गया है |

 

38  यौगिक अंक -

यह अंक धोखाधड़ी का सूचक है | इस अंक क लोगो को अपने जीवन में मुक़दमे क्लेश खतरों ,और अपमान का सामना करना पड़ता है|  इन्हे जीवन में अपने दोस्तों और साथी से धोका ही मिलता है|

 

39 यौगिक अंक -

यह अंक विचार संतुलन और अपने सहयोगियों से मानसिक स्तर में ऊंचा होने का सूचक है | इस अंक के लोग बहुत आत्मविश्वाशी होते है | यह व्यक्ति भौतिकता के प्रति लगाव रखते है | इस अंक को भाग्यवान या भाग्यहीन नहीं माना जा सकता क्योकि यह व्यक्ति की सोचने की क्षमता पर निर्भर रहता है |

 

40 यौगिक अंक - 31 यौगिक अंक  के सामान ही गुण रखता है |

 

41 यौगिक अंक - 32  यौगिक अंक के सामान ही गुण रखता है |

 

42 यौगिक अंक - यह अंक भग्यशाली अंक है | इन अंक के लोगो को सबका सहयोग प्राप्त होता है | यह प्रेम का सूचक है | इनकी योजनाए सदैव फलदायी साबित होती है | यह अंक भविष्य के लिए लाभप्रद होते है |

 

43 यौगिक अंक - यह अंक दुर्भाग्य और भाग्यहीनता का सूचक है | यह उतार-चढ़ाव  असफलता और प्रतिरोध का सूचक है | भविष्य की गणनाओ में यह अंक प्राप्त होने पर व्यक्ति को सावधान हो जाना चाहिए | यह अंक शुभ नहीं है |

 

44  यौगिक अंक - यह अंक भी दुर्भाग्य का सूचक है | इस अंक के लोग  बुरी लत जैसे जुए और बुरी संगत के कारण विनाश की ओर जाना पड़ जाता है । इन अंक के लोगो को बुरी संगत और बुरी सलाह या विचारो से बचना चाहिए | यह अंक शुभ नहीं माना जाता है |

 

45 यौगिक अंक - यह एक अच्छा अंक है | यह शक्ति का सूचक है |यह बुध्दि का बी सूचक है | यह कार्यो में निपुण होते है इसलिए इन्हे सदैव लाभप्रद परिणाम प्राप्त होते है | यह भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा अंक है |

 

46 यौगिक अंक - यह अंक 37 यौगिक अंक के सामान ही गुण रखता है |

 

47 यौगिक अंक - यह अंक धोकेबाजी का सूचक है |  इस अंक के व्यक्तियों को अपने जीवन में मुक़दमे क्लेश ओर खतरों का सामना करता पड़ता है | इन्हे अपने सहयोगियों से धोका मिलता है | यह अंक शुभ नई माना जाता हैं |

 

48 यौगिक अंक - यह अंक व्यक्ति के विचारो पर निर्भर करता है इसलिए इस अंक को भग्यशाली ओर भग्यहीन अंक नहीं कहा जा सकता | इस अंक के लोगो को भौतिकता से अधिक लगाव होता है |

 

49  यौगिक अंक - यह अंक 31 यौगिक अंक के सामान गुण को रखता है |

 

50 यौगिक अंक - यह अंक 32 यौगिक अंक के सामान गुण को रखता है  |

 

51 यौगिक अंक - यह अंक शक्ति ओर प्रभाव का घोतक है | इस अंक के व्यक्ति जो भी कार्य हाथ में लेते है उसमे अचानक उन्नति करते है |  सेना नौसेना या राजनीति के व्यक्तियों क्र लिए यह अंक बहुत लाभप्रद अंक है | इसके साथ ही यह अंक शत्रुओ खतरों और हत्या होने का भी सूचक है |

 

52 यौगिक अंक - यह अंक 43  यौगिक अंक के गुणों के सामान है |