October 10, 2017 Blog

जानिए अंकविज्ञान में यौगिक अंक से अपने नाम का महत्व!

BY : STARZSPEAK

लेखिका : रजनीशा शर्मा

अंकविज्ञान में अंग्रेजी वर्णमाला के हर अक्षर को गहन अध्ययन के पश्चात कुछ अंक दिए गए गए है | अंकविज्ञान के शोधकर्ता कीरो ने गहन अध्ययन और शोध के पश्चात इन तथ्यों को प्रमाणित किया | की वर्षो तक शोध के पश्चात उन्होंने इस विज्ञान को सत्य पाया | हमारे नाम के अंको का यौगिक अंक हमारे जीवन पर गहन प्रभाव डालते है |किसी नाम का अंक इस प्रकार निकलते है -

             R +A +J +N +I +S + H +A = 2 +1 +1 +5 +1 +3 +5 +1 =19

अपना अंक जानने के लिए यहाँ देखे-

                 A =1  B =2  C =3  D =4  E =५

                 F =8   G =3  H =5  I =1   J =1

                 K =2   L =3  M =4  N =5  O =7

                 P =8   Q =1  R =2  s =3   T =4

                 U =6   V =6   W =6  X =5  Y =1

                                     Z =7

आज हम 10 से 20 तक के यौगिक अंक के बारे में जानेंगे -

यौगिक अंक 10 -

     किसी नाम का यौगिक अंक यदि 10 प्राप्त हो तो वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है | यह अंक भाग्य चक्र का अंक माना जाता है | यह अंक सम्मान , विशवास , आत्मविश्वास , उत्थान एवं पतन का सूचक है | इस अंक का व्यक्ति अपनी सोच के अनुसार अच्छा या बुरा बन सकता है | इस अंक का व्यक्ति अपनी सोच और कार्य को मूर्त रूप देने में सक्षम होता है |

 

यौगिक अंक 11 -

     11 का अंक गुप्त विधाओं का अंक माना जाता है| इस दृष्टि से यह अंक शुभ नहीं माना जाता है | यह अंक अदृश्य खतरों की चेतावनी देता है इस अंक के व्यक्तियों को दूसरो के द्वारा प्रायः धोखा और अपमान ही सहन करना पड़ता है | इस अंक के व्यक्ति को अपने जीवन काल में प्रायः अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है | भविष्य गणना में यह अंक मिलने वाले धोखे का सूचक है |

 

यौगिक अंक 12 -

     यह अंक दुःख , कष्ट और पछतावे का अंक है | इस अंक के व्यक्ति प्रायः किसी षड्यंत्र का शिकार हो जाते है | भविष्य गणना में यदि यह अंक प्राप्त हो तो व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए |

 

यौगिक अंक 13 -

13 का अंक योजनाओं एवं स्थान आदि में परिवर्तन का सूचक है| इस अंक का प्रतीक चित्र है की एक व्यक्ति अपने हाथ में हसिया लिए नरकंकालों के खेत में खड़ा होकर उनके सर काट रहा है| प्राचीन लेखो में कहा गया है की जो व्यक्ति 13 के अंक के महत्व को समझ जाएगा वह सत्ता का स्वामी होगा| यह अंक उत्थान एवं पतन का सूचक है| यह अंक शक्ति का दुरूपयोग होने पर उसके विनाश का सूचक है| यह अंक अनिश्चय और अप्रत्यासित घटनाओ की पूर्व सूचना है|

 

यौगिक अंक 14 -

14 का अंक गतिशीलता और संयोग का सूचक अंक है | इस अंक के व्यक्ति को हवा , पानी एवं अग्नि  आदि प्राकृतिक शक्तियों से भय बना रहता है | यह अंक धन , जुआ एवं व्यापर में परिवर्तन के लिए शुभ अंक माना जाता है | किन्तु इस अंक के व्यक्तियों के साथ जोखिम हमेशा बना रहता है | ऐसा अक्सर मुर्ख दोस्त या संबंधियों के कारण ही होता है | भविष्य की गणना में यह अंक चेतावनी देता है व्यक्ति को विवेक और दूरदर्शिता से काम लेना चाहिए |

 

यौगिक अंक 15 -

यौगिक अंक 15 गूढ़ रहस्यवादी अंक माना जाता है | इस अंक का व्यक्ति पराविद्या का प्रयोग अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जाकर कर सकता है | यदि इस अंक का किसी भाग्यशाली अक्ल अंक से योग हो तो यह अंक बहुत  भाग्यशाली और शक्तिशाली सिद्ध होगा | इस अंक के व्यक्तियों को 4 और 8 के अंक से दूरी बना कर रखनी चाहिए | ऐसे व्यक्ति हर क्षेत्र में सफल सिद्ध होते है | ये विलासी एवं आकर्षक होते है | दूसरो से धन एवं सम्मान प्राप्ति के संबंध में यह अंक एक भाग्यशाली अंक है |

 

यौगिक अंक 16  -

     इस अंक का प्रतीक चित्र बिजली गिरने से एक ढही मीनार है जिसके साथ  एक व्यक्ति गिर रहा है | यह अंक आने वाले दुर्भाग्य  का सूचक है | इस अंक का व्यक्ति उत्थान  और फिर पतन प्राप्त करता है | भविष्य गणना में यह अंक दुर्घटना एवं असफलता का सूचक है | व्यक्ति को इस अंक की प्राप्ति पर सावधान रहना चाहिए |

 

यौगिक अंक 17  -

17 का अंक एक आध्यात्मिक अंक माना जाता है यह अंक जीवन और व्यवसाय में कठिनाइयों को दर्शाता है | इस अंक का प्रतीक चिह्न आठ सिरों वाला शुक्र तारा है जो शान्ति एवं प्रेम का प्रतीक है | यह अंक अनश्वरता का प्रतीक है | इस अंक के व्यक्ति को मृत्यु के बाद भी याद किया जाता है | इस अंक के व्यक्ति को 4 एवं 8 के अंक से दूर रहना चाहिए | भविष्य गणना में यह अंक भाग्यशाली सिद्ध होगा |

 

यौगिक अंक 18  -

      18 के यौगिक अंक का प्रतीक चित्र चन्द्रमा से गिरते हुए खून को एक केकड़े द्वारा ग्रहण करता हुआ है | इसका अर्थ है की इस अंक का व्यक्ति दूसरो के द्वारा सदा इस्तेमाल किया जाता है | ऐसा व्यक्ति झगड़ो में यहाँ तक की अपने ही परिवार में में सामजिक उतार चढ़ाव में लिप्त रहता है | यह अंक दूसरो के द्वारा धोखा एवं धन हानि का संकेत देता है |

 

यौगिक अंक 19 -

       अंक 19 बहुत भाग्यशाली और लाभप्रद अंक है | इसका प्रतीक चिह्न सूर्य है जो स्वर्ग का राजा है | यह अंक प्रसन्नता , सफलता ,सम्मान , प्रतिष्ठा तथा भविष्य की योजनाओ की सफलता का सूचक है |

 

यौगिक अंक 20 -

         अंक 20 निर्णात्मक अंक माना जाता है | यह अंक पंखो से युक्त देवदूत का प्रतीक है | नए उद्देश्य की प्राप्ति , महत्वकांक्षा , क्रियाशीलता इस अंक की विशेषता है | यह अंक देव शक्ति से जुड़ने का अंक है व्यक्ति अलौकिक सुख का अनुभव करता है |