हमारे आस पास बहुत सी ऐसी चीजे है जिन्हे ज्योतिष शास्त्र में अवलोकन कर भविष्य की गतिविधियों को जाना एवं समझा जा सकता है | ज्योतिष आस पास होने वाली घटनाओ को अवलोकित कर कई चीजों को शुभ और अशुभ परिणाम देने जैसी भविष्यवाणिया करता है | आइये जानते है घर में हर समय मौजूद रहने वाली छिपकली हमारे भविष्य को किस तरह विश्लेषित करती है -
* अगर आप नया घर ले रहे है और उसमे प्रवेश के समय यदि छिपकली मृत मिले या प्रवेश के दौरान मर जाए तो वह घर घर के स्वामी और वहा रहने वाले लोगो के लिए शुभ नहीं होता | घर के सदस्य रोगी होते है | पूजा पाठ करा कर ही घर में प्रवेश करे |
* नाक पर छिपकली गिरने से शीघ्र ही भग्योदय के संकेत मिलते है |
* यदि छिपकली को बोलते हुए सुने तो निकट समय में शुभ समाचार मिलने के संकेत मिलते है |
* यदि छिपकली को लड़ते हुए देखे तो आपसी झगड़ा संभव है |
* बालो पर छिपकली का गिरना भविष्य में मृत्यु तुल्य कष्ट के संकेत देता है |
* माथे पर छिपकली के गिरने से भविष्य में धन लाभ होता है |
* कानो पर छिपकली का गिरना शुभ संकेत देता है | दाहिने पर गिरे तो गहना लाभ एवं बाई ओर गिरे तो आयु लाभ होता है |
* गर्दन पर छिपकली गिरने से सम्मान की प्राप्ति होती है |
* ठोड़ी पर छिपकली गिरना मृत्यु तुल्य कष्ट के संकेत देता है |
* गर्दन के अग्र भाग में गिरने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है | दाए भुजा पर गिरने से भी विजय प्राप्त होती है |
* कमर के बीच में गिरने से व्यापार में लाभ मिलता है |
* छाती के दाहिनी ओर गिरने से निकट भविय में सुखद समाचार की प्राप्ति होती है |
* पीठ पर दायी ओर एवं दाए घुटने पर गिरने से सुख की प्राप्ति होती है |
* नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामना की पूर्ति होती है |
* दाए घुटने पर छिपकली गिरे तो निकट भविष्य में लाभकारी यात्रा के योग बनते है |
* दाए पैर पर गिरने से भी यात्रा से लाभ प्राप्त होने के संकेत मिलते है |
शरीर के दाए अंग पर छिपकली का गिरना शुभ एवं बाए अंग पर गिरना भविष्य में अशुभ परिणाम को दर्शाता है |
Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.