सूर्य ग्रह का प्रभाव -
यदि आपकी कुंडली में सूर्य शुभ एवं बलवान है तो आपके हस्ताक्षर सीधे , सरल एवं स्पष्ट होंगे | ये स्वयं भी सीधे सरल और विशाल ह्रदय के स्वामी होते है |इन्हे समाज में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है | ये अच्छे नेता एवं ज्ञानी होते है |
चंद्र ग्रह का प्रभाव -
चंद्र ग्रह की शुभ स्थिति यह बताती है की आपके हस्ताक्षर स्पष्ट होंगे | ऐसे व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के अंत में एक या एक से अधिक बिंदु रखने के आदि होते है | इनके हस्ताक्षर सुंदर एवं अलग ढंग से सजे हुए अक्षरों में होते है ये व्यक्ति अपने कार्य को भी कलात्मक ढंग से करते है | चंद्र की अशुभ स्थिति में व्यक्ति को असुरक्षा का अहसास होता है | वह निर्णय लेने में भी सक्षम नहीं होते | ये अपने हस्ताक्षर के नीचे दो लाइन खींचते है |
मंगल ग्रह का प्रभाव -
मंगल ग्रह से प्रभावित व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे पूरी लाइन खींचते है | ये व्यक्ति साहसी , पराक्रमी एवं आत्मनिर्भर होते है | ये सोशलिस्ट होते है और समाज में कार्य करने को सदा आतुर रहते है | ये पूरी निष्ठां से सत्य के प्रति समर्पित रहते है |
बुद्ध ग्रह का प्रभाव -
बुद्ध ग्रह ज्ञान एवं तर्क का प्रतीक माना जाता है | बुध ग्रह से प्रभावित व्यक्ति स्पष्ट , सुंदर एवं गोलाकार हस्ताक्षर करते है | ये व्यक्ति अच्छे लेखक , विचारक एवं उन सभी कार्यो में निपुण होते है जिनमे तार्किक क्षमता की आवश्यकता हो | ये प्रायः जीवन में सफल रहते है और चंचल स्वभाव के होते है |
वृहस्पति ग्रह का प्रभाव -
गुरु ग्रह की शुभ स्थिति वाले व्यक्ति अपने हस्ताक्षर स्पष्ट एवं नीचे से ऊपर की और करते है | ये व्यक्ति सभ्य , ज्ञानी एवं प्रतिष्ठित होते है | ये महत्वाकांक्षी होते है | ये उच्च आस्तिक होते है | यदि वृहस्पति ग्रह अशुभ स्थिति में हो ठीक इसके विपरीत हस्ताक्षर ऊपर से नीचे की और करेंगे और नास्तिक एवं एकाकी होंगे |
शुक्र ग्रह का प्रभाव -
शुक्र ग्रह प्रेम एवं कला का ग्रह माना जाता है | इससे प्रभावित व्यक्ति सुंदर एवं कलात्मक हस्ताक्षर करता है | शुक्र ग्रह की शुभ दशा व्यक्ति को एक्टिंग ,डांस एवं अन्य कलाओ में सफलता दिलाती है |
शनि ग्रह का प्रभाव -
इस ग्रह के शुभ प्रभाव से प्रभावित व्यक्ति के हस्ताक्षर तो स्पष्ट नहीं होते किन्तु ये अपने हस्ताक्षर के नीचे लाइन खींचते है | ये जातक अन्वेषक प्रवृति के होते है | ये जीवन में उच्चतम पदों एवं सफलताओ को प्राप्त करते है |
राहु का प्रभाव -
राहु से प्रभावित व्यक्ति अस्पष्ट , घुमावदार एवं दूर-दूर हस्ताक्षर करता है | ये व्यक्ति जीवन में तभी सफलता प्राप्त करते है जब शुभ ग्रहो का प्रभाव भी हो अन्यथा इन्हे जीवन में कष्ट ही उठाने पड़ते है |
केतु ग्रह का प्रभाव -
केतु ग्रह से प्रभावित व्यक्ति छोटे-छोटे एवं अस्पष्ट हस्ताक्षर करते है | इनकी रूचि गुप्त कलाओ में स्पष्ट दिखाई देती है | ये आपराधिक प्रवृति के भी हो सकते है |
Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.